-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Parliament Attack Anniversary Malini Awasthi Praises Dhurandhar
‘ऐसी फिल्मों का बनना जरूरी’, संसद हमले को याद कर मालिनी अवस्थी ने ‘धुरंधर’ की तारीफ
- Written By: स्नेहा मौर्या
Malini Awasthi Interview: 13 दिसंबर 2001 के संसद हमले के उस भयावह दिन को याद करते हुए लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने आतंकवाद पर बनी फिल्मों की अहमियत पर खुलकर बात की।

मालिनी अवस्थी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Malini Awasthi Statement Viral: 13 दिसंबर 2001 का दिन भारतीय इतिहास के सबसे दर्दनाक और भयावह अध्यायों में दर्ज है। इसी दिन देश की राजधानी नई दिल्ली में स्थित संसद भवन पर आतंकियों ने हमला कर पूरे राष्ट्र को झकझोर कर रख दिया था। इस कायराना हमले में 14 लोगों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। आज संसद हमले की 24वीं बरसी पर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने उस दिन को याद करते हुए अपनी भावनाएं साझा की हैं और बिना किसी फिल्म का नाम लिए हाल ही में रिलीज हुई एक देशभक्ति फिल्म ‘धुरंधर’ की सराहना की है।
आईएएनएस से खास बातचीत में मालिनी अवस्थी ने कहा कि संसद हमला आज़ाद भारत की सबसे चौंकाने वाली घटनाओं में से एक था। उन्होंने कहा, “संसद को देश की सबसे सुरक्षित जगहों में गिना जाता है, जहां चुने हुए प्रतिनिधि देश के भविष्य से जुड़े फैसले लेते हैं। ऐसे स्थान पर आतंकियों का हमला कर पाना हम सभी के लिए अकल्पनीय था। उस दिन हम घरों में टीवी के सामने बैठे थे और जो देख रहे थे, उस पर यकीन कर पाना मुश्किल था।”
मालिनी अवस्थी ने आतंकवाद पर बनी फिल्मों पर की खुलकर बात
लोक गायिका ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकियों द्वारा अंजाम दिए गए इस हमले ने पूरे देश को भीतर तक हिला दिया था। उनके मुताबिक, इतने वर्षों बाद भी उस दिन की तस्वीरें और खबरें मन में ताजा हो जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ की धमाकेदार वापसी, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बनेंगी पहले एपिसोड की खास मेहमान
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की प्री-वेडिंग पार्टी में छाए शाहरुख खान, ‘कोई मिल गया’ पर डांस कर लूट ली महफिल
ट्विंकल खन्ना ने सुनाया मेला का मजेदार किस्सा, बोलीं- अक्षय कुमार के ख्यालों में खोई थीं, आमिर खान भड़क गए थे
Aamir Khan Wedding: न ग्रैंड रिसेप्शन, न शोर-शराबा, जानिए कैसी होगी Gauri Spratt संग तीसरी शादी
मालिनी अवस्थी ने कहा कि समय-समय पर ऐसी घटनाओं पर आधारित फिल्में बनती रहनी चाहिए। उन्होंने कहा, “संयोग से इतने साल बाद ऐसी फिल्म आई है, जो आतंकवाद के दर्द, उस भय और हमारे जवानों की कुर्बानी को पर्दे पर दिखाती है। ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को याद रखना जरूरी है, क्योंकि हमने तो इन्हें अपनी आंखों से देखा, लेकिन आज की पीढ़ी इससे अनजान है।”
सिनेमा इतिहास को लेकर कही ये बात
उन्होंने आगे कहा कि सिनेमा इतिहास को जीवित रखने का एक सशक्त माध्यम है। फिल्मों के जरिए नई पीढ़ी उन शहीदों के बलिदान को समझ सकती है, जिन्होंने हंसते-हंसते देश के लिए अपनी जान दे दी।
ये भी पढ़ें- हिंदी बेल्ट में फीकी, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही ‘अखंडा 2’, दो दिनों में कमाए इतने करोड़
बातचीत के दौरान मालिनी अवस्थी ने आतंकवाद के प्रति सहानुभूति रखने वालों पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा, “आज हम ऐसे दौर में हैं, जहां आतंकी घटनाओं में पहले की तुलना में कमी आई है, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। लेकिन आज भी कुछ लोग आतंकियों के प्रति नरमी दिखाते हैं। ऐसे विचारों का खुलकर विरोध किया जाना चाहिए।” मालिनी अवस्थी के ये शब्द न सिर्फ उस काले दिन की याद दिलाते हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जाना चाहिए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Parliament attack anniversary malini awasthi praises dhurandhar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही: चलती BMW कार पर गिरा मलबा, बाल-बाल बची चालक की जान
Jun 20, 2026 | 05:46 PMPM Kisan Yojana Update: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें स्टेस्टस
Jun 20, 2026 | 05:45 PMBharat Tiwari Encounter: सरेंडर के बाद भी भरत तिवारी का एनकाउंटर, बिहार पुलिस क्या छिपा रही? EXPLAINED
Jun 20, 2026 | 05:45 PMकानपुर देहात के बोतल बाबा का कारनामा: फूंक मारकर कैंसर ठीक करने का करते थे दावा; FIR दर्ज, जानें क्या है मामला
Jun 20, 2026 | 05:41 PMबस के सामने दौड़ पड़ी मासूम बच्ची, एक सेकंड की दूरी ने बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Jun 20, 2026 | 05:35 PMउज्जैन: मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लिया सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा
Jun 20, 2026 | 05:32 PM‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ की धमाकेदार वापसी, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बनेंगी पहले एपिसोड की खास मेहमान
Jun 20, 2026 | 05:32 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM













