-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Surabhi Chandna Youtube And Gmail Account Hacked Farzi Song Release Postponed
सुरभि चंदना का यूट्यूब और जीमेल अकाउंट हुआ हैक, नए गाने ‘फर्जी’ की टली रिलीज डेट
- Written By: स्नेहा मौर्या
Surbhi Chandna: सुरभि चंदना का यूट्यूब और जीमेल अकाउंट हैक हो गया है। जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है और इसकी वजह से उनके नए गाने फर्जी की भी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।

सुरभि चंदना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Surbhi Chandna YouTube channel Gmail Account Hacked: टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सुरभि चंदना इन दिनों अपने म्यूजिक प्रोजेक्ट ‘फील गुड ओरिजनल्स’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। लेकिन हाल ही में एक घटना ने न सिर्फ उनकी टीम को, बल्कि फैंस को भी बड़ा झटका दे दिया है।
दरअसल, सुरभि ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी है कि उनका आधिकारिक यूट्यूब और जीमेल अकाउंट हैक हो गया है, जिसकी वजह से उनका नया गाना ‘फर्जी’ तय समय पर रिलीज नहीं हो पाएगा।
सुरभि चंदना का हैक हुआ यूट्यूब चैनल
साथ ही सुरभि ने अपने इस पोस्ट में लिखा कि उनका गाना पूरी तरह तैयार था और उसे दर्शकों के सामने लाने की योजना भी बना ली गई थी। लेकिन अकाउंट हैक होने के कारण उन्हें मजबूरन रिलीज डेट को टालना पड़ रहा है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो फिलहाल यूट्यूब इंडिया और गूगल इंडिया की मदद से अपने अकाउंट को वापस पाने की कोशिश कर रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘द प्राइड ऑफ भारत-छत्रपति शिवाजी महाराज’ की स्टारकास्ट हुई और दमदार, भूमि पेडनेकर की हुई एंट्री
‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा
वायरल वीडियो के बाद चर्चा में मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल, क्या दोनों कर रहे हैं डेट?
Kala Hiran Case: ‘काला हिरण’ केस में सलमान खान को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने टीजर हटाने का दिया आदेश
अपनी भावनाएं साझा करते हुए सुरभि ने लिखा, “जिंदगी ने हमें एक अनचाहा विराम दे दिया। हमारा ‘फील गुड ओरिजनल्स’ का आधिकारिक अकाउंट हैक हो गया और हमने इन तक पहुंच खो दी। हमारा नया ट्रैक ‘फर्जी’ आपके सामने आने वाला था, लेकिन अभी किस्मत ने कुछ और सोच रखा है।”
उन्होंने आगे कहा कि हर विराम एक मजबूत वापसी की तैयारी करता है। उनके मुताबिक, कोई भी रुकावट इतनी बड़ी नहीं होती जो संगीत और सपनों को रोक सके। सुरभि का मानना है कि उनका गाना ‘फर्जी’ सिर्फ एक ट्रैक नहीं बल्कि जज्बात, संघर्ष और उम्मीद का प्रतीक होगा।
ये भी पढ़ें- गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों पर लगा ब्रेक, वकील ने कर दिया बड़ा खुलासा
एक्ट्रेस ने फैंस को किया धन्यवाद
सुरभि चंदना ने अपने फैंस को भी धन्यवाद दिया और कहा, “हमारे साथ खड़े रहने और हम पर विश्वास बनाए रखने के लिए आप सभी का आभार। संगीत का सुर शायद थोड़ी देर के लिए थम जाए… लेकिन वह फिर गूंजेगा।” इसके अलावा उन्होंने अंत में हैशटैग्स का इस्तेमाल करते हुए लिखा कि ‘फर्जी’, ‘स्ट्रॉन्गर कमबैक’, और ‘फील गुड ओरिजनल्स।’ आपको बता दें, सुरभि चंदना ने मार्च 2024 में करण शर्मा से शादी की थी। जिसके बाद से वह इंडस्ट्री में कम एक्टिव रहती हैं। लेकिन अक्सर इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Surabhi chandna youtube and gmail account hacked farzi song release postponed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
Jul 28, 2026 | 04:24 AMAaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














