- Hindi News »
- Business »
- Google India Head Statement On Indian Market
गूगल इंडिया का भारतीय बाजार को लेकर बड़ा बयान, बोले- भारत एक काफी जरूरी मार्केट
गूगल इंडिया के नए प्रमुख के तौर पर प्रीति लोबाना की नियुक्ति हुई है। जिसके बाद उन्होंने भारत के बारे में बयान देते हुए कहा है कि गूगल के लिए भारत सबसे जरूरी बाजारों में से एक हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

प्रीति लोबाना (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : गूगल इंडिया की प्रमुख और उपाध्यक्ष प्रीति लोबाना ने भारतीय बाजार को लेकर बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत की डिजिटल इकोनॉमी के तेजी से विस्तार ने देश की स्थिति को एक पावरफुल देश के रूप में मजबूत किया है।
गूगल इंडिया की नवनियुक्त टॉप ऑफिशियल ने इस बात पर जोर दिया कि विश्वास और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई युग में स्पीड को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। प्रीति लोबाना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी एंड्रॉयड या प्ले स्टोर के मामले में समृद्ध, संपन्न डिजिटल परिवेश के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि गूगल कॉम्पीटिशन को डिजिटल परिवेश को समृद्ध बनाने के साधन के रूप में देखता है। लोबाना ने देश में सर्च दिग्गज कंपनी के खिलाफ ‘एंटीट्रस्ट’ मामलों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि कंपनी जिस भी देश में काम करती है, वहां के लोकल कानूनों का अनुपालन करती है।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
Mobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा
क्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
इनमें प्ले स्टोर को एंड्रॉयड टीवी ओएस के साथ जोड़ना जैसे कि जिसे गूगल ने 20 करोड़ रुपये का भुगतान करके सुलझाया या प्ले स्टोर नीतियों से जुड़े मामले शामिल हैं। उन्होंने कहा है कि हम सरकार और अन्य नियामक संस्थाओं के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हम इसका अनुपालन कर रहे हैं।
लोबाना ने माना कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसी नई टेक्नोलॉजी रचनात्मक क्षमता को उन्मुक्त कर रही हैं, लेकिन साथ ही ‘डीपफेक’ से जुड़े चैलेंजेस को भी सामने ला रही हैं। ‘डीपफेक’ में एआई का यूज करके किसी का ऐसा वीडियो या तस्वीरें बनाईं जाती हैं जो एकदम असली प्रतीत होती हैं लेकिन वास्तव में वह फेक या नकली होती हैं।
लोबाना ने कहा कि गूगल इंडिया को एक महत्वपूर्ण बाजार के रूप में देखता है। उन्होंने कहा कि आने वाले भविष्य में यह देश 1000 अमेरिकी डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी बनने के रास्ते पर है। कंपनी को उम्मीद है कि वह एडवर्टाइजमेंट, क्लाउड टेक्नोलॉजी और एडवांस एआई में अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठाकर देश की इकोनॉमिक ग्रोथ में योगदान कर सकेगी।
क्या अमेरिका से हो जाएगी टिकटॉक की छुट्टी, 19 जून तक की है डेडलाइन
लोबाना ने कहा है कि गूगल भारत को एक महत्वपूर्ण बाजार के रूप में देखता है। हम यहां गहराई से जुड़े हुए हैं, पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से डिजिटल इकोनॉमी समय के साथ डेवलप हुई है, उसमें भारत एक मजबूत खिलाड़ी बन गया है। गूगल इंडिया की ‘कंट्री मैनेजर’ ने इस बात पर जोर दिया कि विश्वास और सुरक्षा इसकी निरंतर सफलता के लिए महत्वपूर्ण होगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Google india head statement on indian market
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
May 23, 2026 | 06:37 PMNautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
May 23, 2026 | 06:33 PMरोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMIndian Navy: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस
May 23, 2026 | 06:28 PMजब एक अप्सरा ने खत्म कर दिया दो शक्तिशाली असुरों का आतंक, तिलोत्तमा की कहानी सुन चौंक जाएंगे आप
May 23, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














