-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sunny Deol Starts Shooting Of Border 2 Film In Dehradun Just After The Release Of Jaat
जाट फिल्म के बाद बॉर्डर 2 की तैयारी में जुटे सनी देओल, देहरादून में हो रही शूटिंग
- Written By: अनिल सिंह
Sunny Deol Starts Shooting Of Border 2 Film: जाट फिल्म रिलीज होने के तुरंत बाद ही सनी देओल ने बॉर्डर 2 फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। वह देहरादून में हो रही फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लेने पहुंच गए हैं।

सनी देओल ने शुरू की बॉर्डर 2 की शूटिंग
Sunny Deol Border 2 Film: जाट फिल्म के रिलीज होने के तुरंत बाद ही सनी देओल ने अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग की शुरुआत कर दी है। देहरादून में चल रही शूटिंग में हिस्सा लेने वह पहुंच गए हैं। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांज और अहान शेट्टी भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के 1971 के युद्ध पर आधारित होगी। फिल्म बॉर्डर 2 अगले साल गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के मौके पर रिलीज की जाएगी। बॉर्डर 2 की शूटिंग की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। वरुण धवन ने फिल्म के शूटिंग सेट से टैंक के साथ अपनी तस्वीर बीते दिनों साझा की थी और अब इस फिल्म की शूटिंग में सनी देओल भी हिस्सा ले रहे हैं।
बॉर्डर 2 फिल्म 1997 में आई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। फिल्म का निर्माण जेपी दत्ता कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में उनकी बेटी निधि दत्ता भी उनके साथ हैं। जेपी दत्ता की बॉर्डर 2 फिल्म के निर्माण में भूषण कुमार भी फिल्म के को प्रोड्यूसर हैं जबकि फिल्म को अनुराग सिंह निर्देशित कर रहे हैं। सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने जानकारी दी है कि वह देहरादून पहुंच गए हैं और बॉर्डर 2 की शूटिंग में हिस्सा ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें- टीपू सुल्तान की भी मां बन चुकी है टीवी शो रामायण की सीता, दीपिका चिखलिया के अनसुने किस्से
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
1997 में आई फिल्म बॉर्डर की कहानी भारत और पाकिस्तान के 1971 के युद्ध पर आधारित थी। बॉर्डर 2 की कहानी भी उसी के इर्द गिर्द होने वाली है। इस बात की जानकारी खुद सनी देओल ने पिंकविला से की गई बातचीत के दौरान दी थी और साथ में यह भी कहा था कि हम पहली फिल्म की खूबसूरती को दूसरे पार्ट में भी बनाए रखना चाहते हैं। सनी देओल के अलावा बॉर्डर फिल्म में सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म देशभक्ति पर आधारित थी और फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की थी।
Sunny deol starts shooting of border 2 film in dehradun just after the release of jaat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














