-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Deepika Chikhalia Plays The Role Of Not Only Sita But Also Mother Of Tipu Sultan On Tv
टीपू सुल्तान की भी मां बन चुकी है टीवी शो रामायण की सीता, दीपिका चिखलिया के अनसुने किस्से
- Written By: अनिल सिंह
Deepika Chikhalia Birthday: दीपिका चिखलिया ने रामायण में सीता का किरदार निभाया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह एक धारावाहिक में टीपू सुल्तान की मां और एक फिल्म में अफजल गुरु की पत्नी का भी किरदार निभा चुकी हैं।

टीपू सुल्तान की भी मां बन चुकी हैं टीवी की सीता, दीपिका चिखलिया के अनसुने किस्से
Deepika Chikhalia Birthday Special: रामानंद सागर के टीवी सीरियल ‘रामायण’ से दीपिका चिखलिया को सीता के किरदार में ऐसी सफलता मिली कि लोग उन्हें सच में सीता समझने लगे। वह जब भी बाहर नजर आती लोग उनका पैर छूने लगते। रामायण के उस किरदार से दीपिका चिखलिया को सम्मान तो बहुत मिला लेकिन इस किरदार ने उनके करियर पर भी गहरा असर डाला। उन्होंने कई फिल्म और सीरियल में काम किया लेकिन उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई। कम ही लोग जानते हैं कि टीवी सीरियल रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ‘द स्वोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’ नाम के धारावाहिक में भी काम कर चुकी हैं। जिसमें उन्होंने टीपू सुल्तान की मां का किरदार निभाया था, इतना ही नहीं दीपिका चिखलिया ने गालिब फिल्म में काम किया जिसमें वह आतंकवादी अफजल गुरु की पत्नी के किरदार में नजर आई थी।
दीपिका चिखलिया का जन्म 29 अप्रैल 1965 को मुंबई में हुआ। 18 साल की उम्र में ‘सुन मेरी लैला’ नाम की फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो फिल्म 1983 में रिलीज हुई थी। उस फिल्म में वह राज किरण के साथ नजर आई थी। 1989 में आई फिल्म ‘घर का चिराग’ में वह राजेश खन्ना के साथ नजर आई थी। हिंदी फिल्मों के अलावा दीपिका चिखलिया ने मम्मूटी के साथ मलयालम फिल्म, शंकर नाग के साथ कन्नड़ फिल्म, प्रभु के साथ तमिल फिल्म और प्रोसेनजीत चटर्जी के साथ बंगाली फिल्मों में भी काम किया। दीपिका चिखलिया ने 1991 में हेमंत टोपीवाला से शादी की थी। निधि टोपीवाला और जूही टोपी वाला उनकी दो बेटियां है।
ये भी पढ़ें- डीजे वाले ने बजाया ‘चन्ना मेरेया’ सॉन्ग, दूल्हे ने तोड़ दी शादी, करण जौहर के उड़े होश
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
1990 में ‘द स्वोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान नाम का एक सीरियल दूरदर्शन पर रिलीज हुआ था। उस टीवी शो में संजय खान ने टीपू सुल्तान की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। उस टीवी सीरियल में दीपिका चिखलिया ने टीपू सुल्तान की मां फातिमा फखरुन्निसां का किरदार निभाया था। साल 2022 में गालिब नाम की एक फिल्म आई। इस फिल्म में मनोज गिरी और दीपिका चिखलिया अहम भूमिका में थे। इस फिल्म की सबसे दिलचस्प बात यह है यह फिल्म आतंकवादी अफजल गुरु के बेटे गालिब गुरु की कहानी पर आधारित है। उस फिल्म में दीपिका चिखलिया ने अफजल गुरु की बीवी का किरदार निभाया। उनके इस किरदार को लेकर खूब चर्चा भी हुई थी। तब दीपिका चिखलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह पर्दे पर एक आतंकवादी की पत्नी की भूमिका निभाना नहीं चाहती थी, क्योंकि उन्हें सीता वाली इमेज के चिंता थी, लेकिन जब फिल्म की टीम ने उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई तो वह भावुक हो उठी और फिर उन्होंने उस किरदार को निभाने का निर्णय लिया।
Deepika chikhalia plays the role of not only sita but also mother of tipu sultan on tv
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














