- Hindi News »
- Entertainment »
- Stolen Review In Hindi Abhishek Banerjee Shubham Vardhan And Mia Maelzer Film Prime Video
क्यों होती है मॉब लिंचिंग, कैसे फैलती है अफवाह? अभिषेक बनर्जी की फिल्म देखने से पहले पढ़ें स्टोलेन का रिव्यू
प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई अभिषेक बनर्जी, शुभम वर्धन और मिया मेल्जर की फिल्म स्टोलेन बेहद दमदार है और इसमें यह दिखाया गया है, मॉब लिंचिंग क्यों होती है और अफवाहें कैसे फैलती हैं।
- Written By: अनिल सिंह

स्टोलेन मूवी रिव्यू: दमदार है अभिषेक बनर्जी, मिया मेल्जर और शुभम वर्धन की फिल्म
- एक्टर्स:अभिषेक बनर्जी, शुभम वर्धन, हरीश खन्ना और मिया मेल्जर
- डायरेक्टर : करण तेजपाल
- जॉनर: थ्रिलर, ड्रामा
- अवधि:1 घंटा 37 मिनट
- रेटिंग: 4 स्टार्स
कहानी: स्टोलेन फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में झुंपा (मिया मेल्जर) नाम की एक महिला है। जिसकी 5 महीने की बच्ची का अपहरण कर लिया जाता है। अपहरण राजस्थान के एक रेलवे स्टेशन पर होता है। जहां उस वक्त गौतम (अभिषेक बनर्जी) और रमन (शुभम वर्धन) भी मौजूद हैं। गौतम अपने भाई रमन को स्टेशन पर लेने आया है। घर वाले गौतम और रमन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन झुंपा को शक होता है कि रमन ने उसकी बच्ची को चुराया है। इसी बीच गौतम और रमन भी इस मामले में फंस जाते हैं। लेकिन बहुत जल्दी यह पता चल जाता है कि रमन का बच्ची के अपहरण में कोई हाथ नहीं है।
स्टेशन पर मौजूद चाय वाला बच्ची के अपहरण का सुराग देता है। रमन देखता है कि पुलिस बच्ची को ढूंढने में लापरवाही बरत रही है। लिहाजा वह खुद झुंपा की सहायता करने के लिए आगे बढ़ता है, ऐसे में गौतम उसे रोकता है, लेकिन बाद में गौतम भी राजी हो जाता है। दोनों उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर बच्ची को ढूंढने निकलते हैं, लेकिन जब वह तय जगह पर पहुंचने की कोशिश करते हैं। वहां के लोगों को यह अफवाह मिल जाती है कि तीन बच्चे चोर गाड़ी में मौजूद हैं, इलाके की भीड़ मॉब लिंचिंग के इरादे से गाड़ी की तरफ बढ़ती है। तीनों भीड़ से अपनी जान कैसे बचाते हैं? झुंपा को उसकी बच्ची मिलती है या नहीं यह जानने के लिए आपको फिल्म देखना होगा।
ये भी पढ़ें- कहीं खुशी कहीं गम…, अनुष्का शर्मा और प्रीति जिंटा का वीडियो हुआ वायरल
डायरेक्शन: फिल्म के डायरेक्टर करण तेजपाल ने बहुत ही संवेदनशील मुद्दे को उठाया है। इसके लिए जो कहानी लिखी गई है, वह भी मामले के इर्द-गिर्द घूमती है और बहुत अच्छे से इसे फिल्म के माध्यम से पेश किया गया है। डायरेक्टर ने बड़ी खूबी के साथ यह दिखाया है कि अफवाह कैसे फैलती है और मॉब लिंचिंग की घटना को अंजाम तक कैसे पहुंचाया जाता है?
सम्बंधित ख़बरें
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Mouni Roy Look: मौनी रॉय ने कान्स 2026 में डीपनेक गाउन में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल
Vyjayanthimala के परफॉर्मेंस की दीवानी हुईं कंगना रनौत, थ्रोबैक वीडियो शेयर कर लिखी भावुक बात
सिनेमैटोग्राफी: फिल्म की कहानी को बहुत अच्छे से वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। ऐसे में सिनेमैटोग्राफी का अहम रोल होता है, फिल्म में वीडियोग्राफी उम्दा की गई है। कई जगह कुछ दृश्यों के दोहराव आपको हैरान कर सकते हैं, लेकिन कहानी इतनी दमदार है कि दृश्य का दोहराव नजरअंदाज हो सकता है।
संगीत: फिल्म में संगीत के लिए कोई खास जगह नहीं है, लेकिन बैकग्राउंड म्यूजिक जबरदस्त है, जो कहानी के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि फिल्म का म्यूजिक ठीक-ठाक रखा गया है।
क्यों देखें फिल्म: अगर आप सच्ची घटना पर आधारित फिल्म देखने के शौकीन है, तो यह फिल्म बिल्कुल आपके लिए है।
Stolen review in hindi abhishek banerjee shubham vardhan and mia maelzer film prime video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
May 25, 2026 | 05:55 AMIPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














