-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Simratt Kaur Randhawa Is From Sports Family Talks About Her Acting Career
Simratt Kaur Randhawa: मां का सपना पूरा करने के लिए एक्ट्रेस बनी हैं सिमरत कौर
- Written By: अनिल सिंह
Simratt Kaur Randhawa: मेरी मां एक स्पोर्ट्स प्लेयर रही हैं। वो मुझे बताती हैं कि वो स्कूल में काफी मोनोलोग और ड्रामा करती थी और मुझे यकीन हैं कि उनके ही ये गुण मेरे भीतर आए हैं और मैं इस क्षेत्र में आ गई।

एक्टिंग को लेकर सिमरत कौर ने कहा, मैं अपनी मां के सपने को जी रही हूं
Simratt Kaur Randhawa: फिल्म ‘गदर 2’ से हिंदी सिनेमा में अपनी ग्रैंड शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सिमरत कौर हाल ही में फिल्म ‘वनवास’ में नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा के साथ नजर आई। उनकी ये फिल्म थिएटरों में रिलीज होने के बाद अब जी5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज रिलीज हुई। फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर उत्साहित एक्ट्रेस ने नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत की, जहां उन्होंने ये फिल्म और अपने करियर सहित अन्य चीजों पर खुलकर बातचीत की। पेश है इस बातचीत के कुछ अंश…
‘वनवास’ अब ओटीटी के जरिए दुनियाभर की ऑडियंस के लिए उपलब्ध होगी, इसे लेकर कितनी उत्साहित हैं?
मैं बेहद उत्साहित हूं और आज के युग में एक्टर होने के कई फायदे हैं क्योंकि आज आपके पास ओटीटी प्लेटफॉर्म है। कई बार ऐसा होता है कि अनेकों कारणों के चलते लोग फिल्मों को सिनेमाघरों में नहीं देख पाते हैं और वे उसे दोबारा तो सिनेमाघरों में नहीं देख सकते हैं, लेकिन अब आपके पास ये सुविधा है कि आप अच्छी क्वालिटी में उसी फिल्म को ओटीटी पर देख सकते हैं तो मैं खुश हूं कि हमारी फिल्म को लोग अब ओटीटी पर देख सकेंगे।
ये भी पढ़ें- 13 साल का बच्चा क्यों और कैसे बना कातिल? हैरतअंगेज कहानी है एडोलसेंस सीरीज
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
ऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
आपकी मां आपके काम और करियर को लेकर कितना सपोर्टिव रही हैं?
मुझे ऐसा लगता है कि मैं अपनी मां के सपने को जी रही हूं। वे अमृतसर से हैं और उनके पास इतनी सुविधा नहीं था कि वे फिल्मों में आ सकें और अभिनेत्री बनना एक टैबू माना जाता है कि लडकियां फिल्मों में काम करती अच्छी नहीं लगती। मेरी मां एक स्पोर्ट्स प्लेयर रही हैं। वो मुझे बताती हैं कि वो स्कूल में काफी मोनोलोग और ड्रामा करती थी और मुझे यकीन हैं कि उनके ही ये गुण मेरे भीतर आए हैं और मैं इस क्षेत्र में आ गई। जब मुझे पहली बार फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था तो मैंने साफ इनकार कर दिया था लेकिन मां इसे लेकर बेहद खुश थे। मेरे पेरेंट्स ने कहा कि मुझे एक्टिंग में आगे बढ़ना चाहिए और माता-पिता के सपोर्ट के बिना आप शांतिपूर्वक जीवन में आगे नहीं बढ़ सकते। मेरी मां आज भी मेरे सभी मीडिया इंटरव्यूज और शूट्स पर मेरे साथ आती हैं। वे इंटरनेट पर मुझसे जुड़ी हर खबर हर कमेंट को पढ़ती हैं और मेरा भरपूर ध्यान रखती हैं।
आपको लगता है कि एक्टर बनना किस्मत में लिखा था क्योंकि आप तो कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही थी?
मैंने तेलुगू फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। जब मैंने तेलुगू पढ़नी शुरू की तो वो इतनी मुश्किल लगी कि मैंने सोचा कंप्यूटर साइंस ही ठीक था। मैं मानती नहीं था लेकिन अब एहसास होता है कि जीवन में किस्मत का भी बड़ा रोल होता है क्योंकि मैंने अपनी ओर से पूरी कोशिश की थी कि मैं फिल्मों में न आऊं, मैं अपने ऑडिशन से भी भाग गई थी क्योंकि बचपन से कभी इस दिशा में सोचा ही नहीं था। मेरे घर में सभी स्पोर्ट्स प्लेयर रहे हैं तो मेरी रूचि स्पोर्ट्स में थी। मां ने कहा कि स्पोर्ट्स में न सही तो कंप्यूटर साइंस कर में अपना करियर बना लो और फिर किस्मत ने मुझे खींचकर एक्टिंग में लाकर खड़ा कर दिया। अपनी दूसरी फिल्म के बाद मुझे समझ आया कि मुझे अपने जीवन में एक्टिंग में आगे बढ़ना चाहिए।
आप अपने जीवन में आलोचनाओं को किस तरह से लेती हैं जैसे कभी सोशल मीडिया पर नेगेटिव कमेंट्स भी आते हैं?
सच कहूं तो ‘गदर 2’ के बाद इतना प्यार मिला कि आलोचनाओं की तरफ कभी ध्यान ही नहीं गया क्योंकि प्रशंसा अधिक थी। मैं लकी रही हूं कि मुझे लोगों की उतनी नफरत का सामना नहीं करना पड़ा। अब 100 में से एक ऐसा इंसान होता ही है जिसे कोई काम नहीं होता और वो सोशल मीडिया पर बैठकर बेतुके कमेंट्स करता है। शुरुआत में जब कुछ लोग नफरत भरे कमेंट करते थे और मैं उनसे पूछती थी कि आप ऐसा क्यों कह रहे हो? तो वो जवाब देते थे, ‘मैम बस आपका रिप्लाई चाहिए था।’ देखिये आलोचना का होना भी जरूरी है लेकिन उसे व्यक्त करने का एक सही तरीका और मर्यादित भाषा होती है।
एक एक्टर के रूप में आप रिस्क लेने में विश्वास करती हैं? आप एक ‘द दिल्ली फाइल्स’ नामक एक फिल्म भी कर रही हैं।
जी बिलकुल, क्योंकि अगर मैं अपने अभिनय से ये नहीं बता पाउंगी कि मैं अलग-अलग जॉनर की फिल्में कर सकती हूं तो लोग मेरे टैलेंट को कैसे समझेंगे? क्योंकि मैंने ‘ग़दर 2’ में पाकिस्तानी लड़की का रोल किया था अब मुझे 10 पाकिस्तानी लड़की के रोल्स ऑफर हो रहे हैं। तो मैंने ये बात कही कि मैं और भी विविध रोल्स कर सकती हूं। अब ‘द दिल्ली फाइल्स’ में मैं एक बंगाली लड़की का किरदार निभा रही हूं और इससे पहले ‘वनवास’ में मैंने एक बनारसी लड़की का किरदार निभाया। तो कोशिश यही रही कि मैं अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर अच्छे और विभिन्न रोल्स करूं। अब ‘द दिल्ली फाइल्स’ में कोई ग्लैमर नहीं है और और विवेक अग्निहोत्री सर ने जो किरदार लिखा है वो शानदार है और उसमें प्रभावशाली एक्टिंग की जरूरत है।
Simratt kaur randhawa is from sports family talks about her acting career
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
परिसीमन विधेयक पर फंसा पेच! किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से मांगी मदद, कांग्रेस ने रखीं ये बड़ी शर्तें
Aug 05, 2026 | 05:47 PMBirth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
Aug 05, 2026 | 05:44 PMAkola News: 12 अगस्त को नासिक रोड-बडनेरा मेमू सहित कई ट्रेनें रद्द, जानें पूरी सूची
Aug 05, 2026 | 05:43 PMEXPLAINER: डॉक्टरों की हड़ताल से चरमराई महाराष्ट्र की स्वास्थ्य व्यवस्था, जानें क्या है मिक्सोपैथी विवाद?
Aug 05, 2026 | 05:39 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर चुपचाप कर लें ये 5 महाउपाय, भगवान विष्णु की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Aug 05, 2026 | 05:27 PMसुनेत्रा पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले धनंजय मुंडे, तो भड़के सुनील तटकरे; सार्वजनिक मंच से दे दी नसीहत
Aug 05, 2026 | 05:26 PMगूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
Aug 05, 2026 | 05:20 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














