- Hindi News »
- World »
- Pakistan Foreign Minister Appeals Saudi Arabia Qatar Stop Taliban Conflict
पाकिस्तान की फौज निकम्मी! तालिबान से पिटते ही सऊदी और कतर के पैरों पर गिरे इशाक डार, लगाई युद्धविराम की गुहार
- Written By: अक्षय साहू
Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान और तालिबान के बीच डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष जारी है, दोनों पक्ष भारी नुकसान का दावा कर रहे हैं और सऊदी अरब से मध्यस्थता की मांग हुई।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने सऊदी विदेश मंत्री को किया फोन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistan Ishaq Dar Saudi Arabia Taliban: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा बाद अब हिंसक सैन्य झड़प में तब्दील हो गया है। शुक्रवार को तड़के सीमा पर दोनों ने एक दूसरे पर भारी बमबारी की। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने दावा किया कि उसने पाकिस्तानी सेना के 15 चौकियों पर कब्जा कर लिया है और 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है।
वहीं, पाकिस्तान की ओर से दावा किया जा रहा है कि उसने अफगानिस्तान में मौजूद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। जिसमें 130 से अधिक अफगान लड़ाकों की मौत हुई है। इसी बीच खबर आ रही है पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अफगानिस्तान के साथ संघर्ष को कम करने के लिए सऊदी अरब और कतर का दरवाजा खटखटाया है।
डार ने मिलाया प्रिंस फैसल को फोन
सऊदी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान बिन अब्दुल्लाह को फोन किया है। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने में मदद मांगी। बयान में तालिबान का नाम नहीं लिया गया, लेकिन माना जा रहा है कि यह बातचीत पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते टकराव को लेकर हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
म्यांमार-भारत दोस्ती में नया अध्याय! राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज से 5 दिवसीय राजकीय दौरे पर
Trump Kennedy Center: ट्रंप कैनेडी सेंटर से हटेगा डोनाल्ड ट्रंप का नाम, वाशिंगटन कोर्ट का आदेश
Virginia Accident: अमेरिका के वर्जीनिया में बस की 6 कारों से भयंकर टक्कर, 5 की मौत और 37 घायल
Suicide Packages: कनाडा के शख्स ने 40 देशों में भेजे सुसाइड पैकेज, सैकड़ों लोगों की मौत पर कबूला गुनाह
तालिबान का दावा है कि उसने जवाबी हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार दिया और कई चौकियों पर कब्जा कर लिया। उसने कुछ कथित वीडियो भी जारी किए हैं। वहीं पाकिस्तान का कहना है कि उसके हमलों में 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं।
डूरंड लाइन पर तनावपूर्ण माहौल
दोनों देशों के बीच हालात डूरंड लाइन पर बहुत तनावपूर्ण हो गए हैं। तालिबान का कहना है कि उसने 19 पाकिस्तानी चौकियों को नष्ट कर दिया और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया। पाकिस्तान ने इन दावों को अलग तरीके से पेश किया और कहा कि उसकी सेना ने तालिबान को भारी नुकसान पहुंचाया है।
पाकिस्तान ने अपने सैन्य अभियान को ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ नाम दिया है। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि काबुल, पकतिया और कंधार में तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया गया है। उन्होंने बताया कि 27 चौकियां नष्ट की गईं और 9 पर कब्जा कर लिया गया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।
Afghanistan says it has taken control of 15 Pakistani outposts following deadly border strikes that killed Afghans. Kabul’s response was swift- and loud.
Message to Pakistan: every strike will have consequences.🔥 pic.twitter.com/ES0dEIeQks — The Alternate Media (@AlternateMediaX) February 26, 2026
पाकिस्तान-सऊदी अरब रक्षा समझौता
हाल ही में पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच एक रक्षा समझौता हुआ है। इसके तहत, पाकिस्तान पर हमला सऊदी अरब पर हमला माना जाएगा। इससे पहले सऊदी अरब की पहल पर तालिबान ने रमजान को ध्यान में रखते हुए कुछ पाकिस्तानी सैनिकों को रिहा भी किया था। अब माना जा रहा है कि पाकिस्तान फिर से चाहता है कि सऊदी अरब बीच-बचाव करे।
यह भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच मार्क कार्नी का भारत दौरा: क्या ‘कनाडाई संकट’ का समाधान बनेगा दिल्ली?
अफगान मीडिया समूह हुर्रियत का दावा है कि पाकिस्तान ने सऊदी अरब के अलावा ओमान और कतर से भी मदद मांगी है। पाकिस्तान चाहता है कि ये देश अफगान तालिबान पर हमला रोकने का दबाव डालें।
Frequently Asked Questions
-
Que: पाकिस्तान ने किससे मदद मांगी है?
Ans: पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान बिन अब्दुल्लाह से फोन पर बात कर क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम कराने और स्थिरता बहाल करने में सहयोग मांगा है।
-
Que: पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने क्या दावा किया?
Ans: तालिबान का कहना है कि उसने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मारकर कई चौकियां नष्ट कीं। वहीं पाकिस्तान का दावा है कि उसके ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ में 133 तालिबान लड़ाके मारे गए और कई ठिकाने तबाह किए गए।
-
Que: ईरान की क्या प्रतिक्रिया है?
Ans: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और बातचीत से विवाद सुलझाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ईरान शांति वार्ता में हर संभव मदद देने को तैयार है।
Pakistan foreign minister appeals saudi arabia qatar stop taliban conflict
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जल क्रांति की ओर मध्यप्रदेश, ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत रिकॉर्ड 2 लाख से अधिक संरचनाओं का कार्य पूरा
May 30, 2026 | 12:34 PMममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
May 30, 2026 | 12:34 PMNDA 150th POP: पुणे में गरजे 355 जांबाज, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी
May 30, 2026 | 12:28 PMनासिक में मानसून से पहले मनपा का डेंगू रोधी अभियान; 951 घरों में मिला मच्छरों का लार्वा, आयुक्त ने की ये अपील
May 30, 2026 | 12:26 PMMP Wheat MSP: MP में गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड 104 लाख मीट्रिक टन उपार्जन, किसानों को 24,000 करोड़ का भुगतान
May 30, 2026 | 12:19 PMम्यांमार-भारत दोस्ती में नया अध्याय! राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज से 5 दिवसीय राजकीय दौरे पर
May 30, 2026 | 12:10 PMनासिक ‘बारा बंगला’ फिल्ट्रेशन प्लांट का काम अधूरा होने पर विधायक देवयानी फरांदे सख्त, दिन-रात काम के निर्देश
May 30, 2026 | 12:10 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM













