Shehnaaz Gill Fan Kissed Her On Cheeks In Middle Of Show Video Viral
पहले किया किस…फिर लगाया गले, बिग बॉस फेम शहनाज गिल पर फैन ने लुटाया प्यार, देखें Video
हाल ही में बिग बॉस फेम शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक फैन पहले उन्हें अचानक किस करती है और फिर एक्ट्रेस को गले लगा लेती है। अब इस वीडियो को देख यूजर्स प्यार बरसा रहे हैं।
मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस सीजन 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल को हर कोई जानता है। एक्ट्रेस अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनकी सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और जब भी उनके फैंस उनसे मिलते हैं, तो वो इमोशनल हो जाते हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस और सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक फैन उन्हें किस करती नजर आ रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, जहां कुछ एक तरफ सेलेब्स को फैंस को बिल्कुल करीब आना पसंद नहीं करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ शहनाज गिल अपने फैंस के इस प्यार को खुशी-खुशी स्वीकार करती हैं। अब वीडियो के वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन शहनाज के लिए खूब प्यार लुटा रहा है।
फैंस ने किया कमेंट
इसी बीच एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि “काश मुझे भी इस प्यारी गुड़िया से मिलने का मौका मिला।” एक अन्य ने लिखा, “विनम्र और पवित्र आत्मा।” इसके अलावा तीसरे शख्स ने कमेंट करते हुए कहा कि,” ये सबसे भाग्यशाली फैन है। जिसे शहनाज गिल को इतने पास से देखने का अवसर मिला।” इस इवेंट से एक और वीडियो वायरल हो रहा जिसमें फैंस प्यार से शहनाज के लिए दिल दियां गल्लां गाते हुए नजर आ रहे हैं।
एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज के पास इस समय दो फिल्में हैं, एक पंजाबी और एक हिंदी। हिंदी फिल्म का नाम सब फर्स्ट क्लास है। इसमें वरुण शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं पंजाबी फिल्म का नाम इक्क कुड़ी है। हालांकि दोनों फिल्मों की आधिकारिक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि वे इस साल बड़े पर्दे पर आएंगी।
आपको बता दें, एक्ट्रेस ने सलमान खान अभिनीत फिल्म किसी का भाई किसी की जान के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह एक बार फिर थैंक यू फॉर कमिंग में सपोर्टिंग रोल में नजर आईं। भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म में शहनाज की एक्टिंग की तारीफ की गई। अब, उनके प्रशंसक उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Shehnaaz gill fan kissed her on cheeks in middle of show video viral