YRKKH Spoiler: मौत के मुंह में फंसी अभिरा, अरमान बनेगा सुरक्षाकवच और बचाएगा जान; कावेरी की अक्ल भी आएगी ठिकाने

YRKKH Upcoming Episode: ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही अभिरा की जान खतरे में आ जाएगी। ऑफिस की जिम्मेदारियां मिलते ही अभिरा जैसे ही ऑफिस पहुंचेगी उसे कोई धुएं वाले केबिन में बंद कर देगा।
YRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान के संस्कारों पर दाग लगाएगी मायरा, कबीर की एंट्री से शुरू होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. सोशल मीडिया )(फाइल फोटो )
Published on
Updated on

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। हालांकि पसंद आने के बाद भी शो की टीआरपी पर इसका कोई फायदेमंद असर होते हुए नहीं दिख रहा है।

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अब एक नया मोड़ लेने जा रही है। पिछले एपिसोड्स में आपने देखा होगा कि कैसे अभिरा और अरमान मिलकर फूफा संजय की पोल खोल देते हैं। जिसके बाद संजय पूरी तरह से बौखला गया है और अभिरा से बदला लेना चाहता है।

अभिरा को जिम्मेदारी मिलती देख जला संजय

फूफा संजय का पर्दाफाश होने के बाद कावेरी अरमान के कंधों पर पोद्दार फर्म संभालने की जिम्मेदारी सौंपती है। वहीं अरमान इसे स्वीकार करने से मना कर देता है और अभिरा को इसके लिए सबसे सही उम्मीदवार बताता है। अभिरा का पोद्दार फर्म संभालने का फैसला संजय को बिल्कुल पसंद नहीं आता है। वही दूसरी ओर दिशा भी घरवालों के साथ अपना रिश्ता सुधारने की कोशिश करती है। लेकिन सभी घरवाले दिशा को नजरअंदाज करते हैं।

केबिन में फंसी अभिरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिरा को पोद्दार फर्म की जिम्मेदारी मिलते ही वो अपने ऑफिस पहुंचती है। जिसके चलते अभिरा का हौसला बढ़ाने के लिए पूरा परिवार और कावेरी भी ऑफिस पहुंचते है। इस दौरान अभिरा अपने ऑफिस के केबिन में फंस जाएगी और इस केबिन में धुआं फैल जाएगा। अरमान को ये पता चलता है कि अभिरा और उसके परिवार के लोग केबिन में फंस गए हैं। ऐसे में अरमान बिना कुछ सोचे ही ऑफिस में घुस जाएगा।

अभिरा को बचाएगा अरमान

अरमान सबसे पहले ऑफिस की चाबियां ढूंढ़कर अपने परिवार के लोगों को बचाता है। फिर बाद में वो अभिरा को बचाने के लिए निकलता है। लेकिन काफी देर से धुएं में फंसे होने की वजह से दम घुटने से अभिरा बेहोश हो जाती है। हिम्मत ना होते हुए भी अरमान अभिरा को गोद में उठाकर बाहर लेकर आता है। थोड़ी देर बाद ही अभिरा को होश भी आएगा, लेकिन तब तक अरमान की हालत खराब हो जाएगी। अरमान अभिरा को घर ले जाएगा और बाद में उसका ध्यान भटकाने के लिए उसे साइकिल की सैर करवाएगा।

कावेरी की अक्ल आयी ठिकाने

वही दूसरी ओर कावेरी अरमान से माफी मांगती हुई दिखेगी। कावेरी इस बात को स्वीकार करेगी कि उसने अरमान के साथ काफी गलत किया है। दिशा पर आंख बंद करके विश्वास करना उसका सबसे गलत फैसला था। हालांकि अरमान कावेरी को माफ करने के मूड में नहीं है। बाद में अभिरा अरमान को याद दिलाती है कि कैसे कावेरी ने उसके हर बुरे समय में उसका साथ दिया है। जिसके बाद अरमान कावेरी को माफ करने के लिए तैयार हो जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com