
शक्ति कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बी-टाउन के सेलेब्स अक्सर अपना फ्लैट बेचते और खरीदते रहते हैं। इसी बीच जाने-माने एक्टर शक्ति कपूर को लेकर खबरे हैं कि उन्होंने अपना जुहू स्थित अपार्टमेंट बेच किया है। शक्ति कपूर का ये अपार्टमेंट मुंबई के पॉश इलाके में था, जहां इंडस्ट्री के कई अभिनेता रहते हैं। लेकिन खात बात ये है कि एक्टर ये घर उनकी बेटी श्रद्धा कपूर ने गिफ्ट किया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपना अपार्टमेंट 6.11 करोड़ रुपये में बेचा है। ये अपार्टमेंट मुंबई के जुहू में सिल्वर बीच हेवन को-ऑपरेटिव सोसाइटी में था। हालांकि, डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, ये घर 88 स्क्वायर फीट है और स्टांप ड्यूटी 26.66 लाख और रजिस्ट्रेशन चार्ज 30 हजार रुपये है।
आपको बता दें, कि ये अपार्टमेंट शक्ति कपूर को उनकी बेटी श्रद्धा कपूर ने गिफ्ट किया था। शुरू में वो इस घर में 50 परसेंट की हिस्सेदार थीं। बाकी का आधा हिस्सा शक्ति की पत्नी शिवांगी कपूर के नाम था। फिर श्रद्धा और शिवांगी ने अपना अपना हिस्सा शक्ति के नाम कर दिया और शक्ति कपूर ने इस घर को बेचने से पहले किराए पर भी दे रखा था।
शक्ति कपूर का वर्क फ्रंट
शक्ति कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फिल्म एनिमल में देखा गया था. शक्ति कपूर को अपने कॉमेडी रोल्स के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने विलेन के रोल में भी गहरी छाप छोड़ी है। उनकी जोड़ी गोविंदा के साथ खूब जमी. शक्ति को फिल्म राजा बाबू, अंदाज अपना अपना, चालबाज जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
श्रद्धा कपूर का फिल्मी करियर
वहीं उनकी श्रद्धा कपूर को पिछली बार फिल्म स्त्री 2 में देखा गया था। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इन दिनों वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। खबरे हैं कि उनका राहुल मोदी संग अफेयर चल रहा हैं।हाल ही में उनके फोन के वॉलपेपर पर भी राहुल के साथ फोटो देखने को मिली थी और अक्सर दोनों को साथ में देखा जाता है। लेकिन श्रद्धा ने राहुल संग रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है।






