इस बार नहीं सजेगी ‘मन्नत’ में दिवाली की महफिल, पार्टी हुई रद्द; जानें क्यों लिया बड़ा फैसला?

Srk Diwali Party: हर साल बॉलीवुड की सबसे चर्चित दिवाली शाहरुख खान के मन्नत में होती है और तमाम सितारों से महफिल जमती है, लेकिन क्या इस बार एक्टर पार्टी होस्ट नहीं करेंगे, तो चलिए जानते हैं....
Shahrukh Khan Diwali celebration
शाहरुख खान (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shahrukh khan Diwali Party Mannat: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हर साल दिवाली पर एक ग्रैंड पार्टी आयोजित करते हैं, जिसका इंतजार पूरे बी-टाउन को रहता है। उनके घर ‘मन्नत’ में लगने वाली यह शानदार दिवाली पार्टी ग्लैमर, रॉयल्टी और सितारों के जमावड़े के लिए जानी जाती है। लेकिन इस साल फैंस के लिए थोड़ी निराशा की खबर है, शाहरुख खान 2025 में दिवाली पार्टी होस्ट नहीं करेंगे।

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि इस बार ‘मन्नत’ का रेनोवेशन चल रहा है, जिसकी वजह से इस साल पार्टी का आयोजन नहीं होगा। वर्तमान में शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान और बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ मुंबई के पाली हिल स्थित एक अपार्टमेंट में रह रहे हैं। इसी कारण पारंपरिक रूप से हर साल होने वाली मन्नत की दिवाली पार्टी इस बार नहीं सजेगी।

बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा नहीं लगेगा

हर साल शाहरुख खान की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े नाम शामिल होते हैं जैसे कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, करण जौहर, काजोल, जूही चावला, आमिर खान, विद्या बालन, करीना कपूर, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे सितारे इस जश्न का हिस्सा बनते हैं। साथ ही मन्नत में होने वाली यह पार्टी अपने ग्लैमर, डेकोरेशन और शाही मेहमाननवाजी के लिए मशहूर है। हालांकि, इस बार सितारों को किंग खान की पार्टी मिस करनी पड़ेगी।

शाहरुख खान की पार्टी की खासियत

शाहरुख खान की दिवाली पार्टी सिर्फ सितारों के मिलने का मौका नहीं होती, बल्कि उनके विनम्र व्यवहार के लिए भी जानी जाती है। वह हर मेहमान का खुद स्वागत करते हैं, सभी के साथ फोटो क्लिक करवाते हैं और पार्टी के बाद खुद गेट तक छोड़ने आते हैं। हालांकि, उनकी पार्टी की झलक सोशल मीडिया पर बहुत कम देखने को मिलती है क्योंकि पैपराजी को अंदर आने की अनुमति नहीं होती। केवल पार्टी के अंत में शाहरुख खुद बाहर आकर फोटोग्राफर्स को पोज़ देते हैं, जिससे फैंस को उनकी एक झलक मिल पाती है। फिलहाल शाहरुख अपने घर ‘मन्नत’ के रेनोवेशन पर फोकस कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि अगले साल शाहरुख एक और यादगार दिवाली पार्टी के साथ वापसी करेंगे, जैसा कि वह हमेशा करते आए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com