Bharti Singh Paparazzi: पपराजी को देखकर भड़क गईं भारती सिंह, बोलीं- सुंदर बनकर आऊंगी तब फोटो लेना

Bharti Singh का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी से अपनी फोटो न खींचने की गुजारिश करती दिखीं। भारती ने हंसते हुए कहा कि जब वह सुंदर बनकर आएंगी तभी फोटो लेना।
Bharti Singh Viral Video Paparazzi Look Comment Haarsh Limbachiyaa Laughter Chefs Season 3
भारती सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bharti Singh Viral Video: कॉमेडी की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाली भारती सिंह अक्सर अपनी मजेदार बातों और बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी को अपनी तस्वीरें क्लिक करने से मना करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती ऑरेंज टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। जैसे ही पैपराजी उन्हें देखते हैं और तस्वीरें लेने लगते हैं, वह मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि अभी उनकी फोटो न खींची जाए। भारती कहती हैं कि सुंदर बनकर आऊंगी तब फोटो खींचना।

वायरल वीडियो में भारती सिंह पैपराजी से हंसते हुए कहती हैं कि मैं जब सुंदर बनूंगी, वो वाला फोटो शेयर कीजिएगा, ये वाले लुक का फोटो शेयर मत करना। इस दौरान वह वहां मौजूद टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी से भी बात करती नजर आती हैं। भारती का यह मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं और उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं।

कॉमेडी शो के सेट पर हुई थी हर्ष से मुलाकात

अगर भारती सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी मुलाकात उनके पति हर्ष लिम्बाचिया से एक कॉमेडी शो के सेट पर हुई थी। उस समय भारती शो में परफॉर्मर थीं, जबकि हर्ष वहां राइटर के तौर पर काम कर रहे थे। दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने साल 2017 में शादी कर ली।

दो बच्चों की मां हैं भारती

शादी के बाद यह जोड़ी अक्सर अपनी केमिस्ट्री और मजेदार वीडियोज के कारण सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती है। कपल ने 2022 में अपने पहले बेटे हर्ष लिम्बाचिया का स्वागत किया था। इसके बाद साल 2025 में भारती और हर्ष के घर दूसरे बेटे यशवीर लिम्बाचिया का जन्म हुआ। दोनों अपने बच्चों के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

जल्दी काम पर लौटीं भारती सिंह

दिलचस्प बात यह है कि दूसरी बार मां बनने के महज तीन हफ्ते बाद ही भारती सिंह काम पर लौट आई थीं। इन दिनों वह लोकप्रिय रियलिटी कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 को होस्ट कर रही हैं। इस शो में कॉमेडी और कुकिंग का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। शो का ग्रैंड फिनाले 25 जनवरी 2026 को प्रसारित हुआ था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com