Shahnaz Gill Celebrated Her Grand Birthday In Dubai Sahre Beautiful Picture On Instagram
शहनाज गिल ने दुबई में मनाया ग्रैंड बर्थडे, सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर दिखाई सेलिब्रेशन की खूबसूरत झलक
टीवी से बॉलीवुड तक सफर तय करने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल ने 27 जनवरी को अपना 32वां जन्मदिन का जश्न दुबई में मनाया। जिसकी कुछ फोटोज और वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं और फैंस इन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
शहनाज गिल ने दुबई में मनाया बर्थडे का जश्न (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Follow Us
Follow Us :
मुंबई: टीवी से बॉलीवुड तक सफर तय करने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल को आज हर कोई जानता है। एक्ट्रेस ने अब इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना ली है। इसी बीच हाल ही शहनाज ने 27 जनवरी को अपना 32वां जन्मदिन का जश्न दुबई में मनाया। जिसकी कुछ यादगार फोटोज और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। हालांकि, दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनके मस्ती भरे अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और उस वक्त एक्ट्रेस को पंजाब की कटरीना कैफ भी कहा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, शहनाज ने इस साल अपना बर्थडे दुबई में सेलिब्रेट किया और उन्होंने बीती रात जन्मदिन के जश्न की झलक फैंस के साथ शेयर की। तस्वीर और वीडियो को देखकर फैंस एक्ट्रेस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में वह केक काटते नजर आ रही हैं और दूसरी फोटो में दुबई की फेमस बिल्डिंग ‘बुर्ज अल अरब’ के बैकग्राउंड में शानदार सजावट दिखाई दे रही हैं और उस हैप्पी बर्थडे भी लिखा हुआ है।
तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार
इन पोस्ट को शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन दिया कि, ‘हैप्पी बर्थडे टू मी।’ अब एक्ट्रेस के फैंस उनकी पोस्ट की खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वहीं ज्यादातर यूजर्स कमेंट सेक्शन में उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा टीवी के ज्यादातर पॉपुलर सितारों ने एक्ट्रेस के लिए स्पेशल जन्मदिन स्टोरी शेयर करके उन्हें बधाई दी है।
शहनाज गिल का करियर
अगर शहनाज गिल के करियर की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘विद्या और विक्की का वो वाला वीडियो’ में आइटम सॉन्ग किया था, जिसके लिए एक्ट्रेस के डांस स्टाइल की खूब प्रशंसा की गई थी। इसके बाद उन्होंने मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है और इसे हनी और शहनाज दोनों के फैंस ने पसंद किया है। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द पंजाबी फिल्म इक कुड़ी में नजर आ सकती हैं और यह फिल्म सिनेमाघरों में 13 जून 2025 में रिलीज होगी।
Shahnaz gill celebrated her grand birthday in dubai sahre beautiful picture on instagram