वैलेंटाइन पर इश्क नहीं, इंतकाम करेंगे शाहिद कपूर, ‘ओ रोमियो’ से खूंखार लुक आया सामने, जानें कब रिलीज होगा टीजर

Shahid Kapoor Movie: शाहिद कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘ओ रोमियो’ का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है। खून से लथपथ चेहरा और टैटू से भरा लुक देख फैंस हैरान हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी।
Shahid Kapoor Movie O Romeo Release Date Confirm
शाहिद कपूर मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

O Romeo Release Date Confirm: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। करीब एक साल के ब्रेक के बाद वह अपनी अपकमिंग रोमांटिक फिल्म ‘ओ रोमियो’ के जरिए थिएटर्स में वापसी कर रहे हैं। फिल्म से शाहिद कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही सनसनी मचा दी है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।

‘ओ रोमियो’ के पहले पोस्टर में शाहिद कपूर बिल्कुल अलग और खौफनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनकी आंखों में गुस्सा, चेहरे पर खून के निशान और बेहद आक्रामक तेवर साफ दिखाई दे रहे हैं। सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है शाहिद की पूरी बॉडी पर बनी टैटू डिजाइन, जो उनके किरदार को और भी रहस्यमयी बना रही है। इस लुक से साफ है कि फिल्म में शाहिद का किरदार सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं रहने वाला है।

शाहिद कपूर के टीजर रिलीज डेट से उठा पर्दा

फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज ने शाहिद कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म का टीजर कब रिलीज होगा। विशाल भारद्वाज ने कैप्शन में लिखा, “इस वैलेंटाइन डे पर ओ रोमियो की खुशबू उड़ेगी। ओ रोमियो की दुनिया की एक झलक देखें। कल रिलीज हो रहा है।” इस पोस्ट के मुताबिक 10 जनवरी 2026 को ‘ओ रोमियो’ का टीजर रिलीज किया जाएगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टैटू लुक के पीछे की क्या है कहानी

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर की पूरी बॉडी पर दिखने वाले टैटू उनके किरदार की मनोवैज्ञानिक गहराई का अहम हिस्सा हैं। इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए मेकर्स ने खास तैयारी की है। टैटू के डिजाइन, उनकी प्लेसमेंट और कहानी से उनके जुड़ाव पर बारीकी से काम किया गया है। यही वजह है कि शाहिद का यह लुक पहले से ही चर्चा में बना हुआ है।

‘ओ रोमियो’ वैलेंटाइन डे वीक पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है। इसमें विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com