रूटीन चेकअप के लिए अमेरिका गए हैं शाहरुख खान, किंग की शूटिंग पर नहीं हुए घायल

किंग फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान के घायल होने की खबर सामने आई तो फैंस चिंतित हो उठे, लेकिन अब पता चला है कि शाहरुख खान रूटीन चेकअप के लिए अमेरिका गए हैं।
रूटीन चेकअप के लिए अमेरिका गए हैं शाहरुख खान, किंग की शूटिंग पर नहीं हुए घायल
शाहरुख खान को चोट लगने की खबर थी अफवाह
Published on: 
Updated on: 

Shah Rukh Khan Not Injured: बॉलीवुड के किंग खान के चोटिल होने की अफवाह ने खूब सुर्खियां बटोरी। खबरों में दावा किया गया कि फिल्म किंग के एक एक्शन सीन को शूट करते हुए शाहरुख खान के पीठ में चोट लग गई और उसकी वजह से अब किंग फिल्म की शूटिंग में देरी होने वाली है, लेकिन अब पता चला है कि वह खबर सही नहीं थी। शाहरुख खान चोटिल नहीं हुए हैं, बल्कि वह रूटीन चेकअप के लिए अमेरिका गए हैं।

शाहरुख खान को चोट लगने की खबर जैसे ही सामने आई उनके फैंस चिंतित हो उठे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शाहरुख खान के घायल होने पर चिंता जताई और उनकी जल्द ठीक होने की दुआ की।

चोट लगने की खबर निकली झूठी

शाहरुख खान को लेकर चल रही खबरों में दावा किया जाने लगा कि उनकी अपकमिंग फिल्म किंग की शूटिंग के एक एक्शन सीन को शूट करने के दौरान शाहरुख खान को गंभीर चोट लगी है। उनके पीठ में लगी चोट की वजह से शूटिंग रोक दी गई है और अब शूटिंग में देर होने वाली है, लेकिन कुछ देर में ही यह खबर अफवाह साबित हुई।

रूटीन चेकअप के लिए अमेरिका गए हैं शाहरुख खान

एनडीटीवी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि किंग फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान को चोट नहीं लगी है, उन्हें पहले कई फिल्मों की शूटिंग के दौरान कई चोटें लगी है, जो कभी-कभी उभर आती हैं, इस वजह से उन्हें समय पर उसके उपचार के लिए अमेरिका जाना पड़ता है, तो अमेरिका की उनकी यात्रा एक रूटीन मेडिकल चेकअप है। वह चोट की वजह से अमेरिका नहीं गए हैं और किंग की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लगने की खबर पूरी तरह से अफवाह है।

किंग में शाहरुख खान के ये भी आएंगे नजर

शाहरुख खान के काम की अगर बात करें तो इस समय वह किंग फिल्म को लेकर जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और राघव जुयाल जैसे कलाकारों का नाम भी सामने आया है। कहा जा रहा है कि यह सब शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे।