जावेद अख्तर और शबाना आजमी के रिश्तें में आ गई थी दरार, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

शबाना आजमी ने अपने पति जावेद अख्तर के साथ रिश्ते में आई दरार का खुलासा किया है। दोनों की शादी को हाल ही में 40 साल पूरा हुआ है और उन्होंने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी भी मनाई है।
Shabana Azmi Talks About Differences in Relationship with Javed Akhtar
Published on
Updated on

मुंबई: जावेद अख्तर और शबाना आज़मी की शादी को 40 साल पूरे हो गए हैं। हाल ही में दोनों ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मनाई। शबाना आजमी ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान रिश्ते में आई दरार के बारे में खुलकर बात की है और बताया है कि दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया था। 3 महीने तक दोनों के बीच बातचीत भी बिल्कुल बंद थी। शबाना आजमी ने जावेद अख्तर के साथ अपने रिश्ते को लेकर बेहद दिलचस्प किस्सा भी साझा किया है।

शबाना आजमी ने रेडियो नशा को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि उनकी मां ने उन्हें कवि और शायर टाइप के आदमी से शादी न करने की सलाह दी थी। बातचीत करते हुए बताया कि उनकी मां ने उन्हें सलाह दी थी कि कभी और शायरों के चक्कर में मत पड़ना वह अच्छे-अच्छे अल्फाज कहेंगे और उसमें ही आपको फंसा लेंगे। शबाना ने कहा और मैं सच में फंस गई। मुझे नहीं पता कि हममें से पहले किसने प्रपोज किया। हमें एक दूसरे के साथ बात करना अच्छा लगता था, हमें कुछ समझ नहीं आता था।

इंटरव्यू के दौरान शबाना आजमी ने बताया कि उन दोनों ने एक बार अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया था। क्योंकि हालात बड़े कठिन थे। हमने 3 महीने तक एक दूसरे से बात नहीं की। हमने उसके बाद एक बार यह सोचकर मुलाकात की कि शायद हम आखिरी बार मिल रहे हैं। लेकिन उसे मुलाकात के बाद हमने अपने रिश्ते को खत्म करने का विचार छोड़ दिया। शबाना आजमी ने इस विषय पर बात करते हुए कहा कि जावेद अख्तर बहुत ही निष्पक्ष इंसान हैं और उनकी यही खूबी शबाना को सबसे ज्यादा पसंद है। वह छोटे बड़े हर इंसान से बेहद विनम्रता के साथ बात करते हैं। शबाना आज़मी खुद भी मशहूर शायर कैफ़ी आजमी आदमी की बेटी हैं। शायद यही कारण है कि जावेद अख्तर उन्हें पसंद आए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com