नईहर ससुराल मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Bhojpuri Movie Naihar Sasural Tv Premium: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री संजना पांडे को आज हर कोई जानता है। इसी बीच एक्ट्रेस लंबे वक्त से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नईहर ससुराल’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। ऐसे में अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, अब यह फिल्म जल्द ही वर्ल्ड टीवी पर प्रसारित होने जा रही है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
दरअसल, शुक्रवार को संजना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का क्लिप शेयर करते हुए इसके प्रीमियर की जानकारी दी। उन्होंने अपने शेयर किए गए पोस्ट में लिखा कि “कल शाम 5:30 बजे और सुबह 9:30 बजे ‘नईहर ससुराल’ बी4यू भोजपुरी टीवी चैनल पर जरूर देखें।”
यह फिल्म दर्शकों को पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक मुद्दों की गहराई से रूबरू कराएगी। फिल्म का निर्देशन संजीव बोहरपी ने किया है और संजना पांडे मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में विनीत विशाल, साहिल खान, स्लेशा मिश्रा, विद्या सिंह, सुजान सिंह, सत्य प्रकाश, प्रेम दुबे, कंचन मिश्रा, निशा तिवारी, भूपेंद्र सिंह, प्रिया दीक्षित, स्वस्तिका, गौरांसी, सौर्य और आयन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी सत्येंद्र सिंह ने लिखी है, जबकि सिनेमैटोग्राफी समीर सैयद ने संभाली है। ट्रेलर में संजना पांडे का भावनात्मक अभिनय और दमदार डायलॉग्स दर्शकों का ध्यान खींचते हैं। साथ ही, भोजपुरी संस्कृति की झलक देने वाले गीत और दृश्य फिल्म को और भी आकर्षक बनाते हैं।
आपको बता दें, ‘नईहर ससुराल’ की कहानी एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका पति मृत्यु के बाद ससुराल वाले उसे और उसकी दो बेटियों को प्रताड़ित करते हैं। महिला पर घरेलू काम का भारी बोझ होता है, लेकिन उसके मायके वाले उसे अपने साथ ले जाते हैं। कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब परिवार उसकी दूसरी शादी करवाता है। फिल्म पारिवारिक मूल्यों, प्रेम और नई शुरुआत को भावनात्मक और मनोरंजक अंदाज में दर्शाती है।
ये भी पढ़ें- Pankaj Tripathi Fitness: दीपावली पर मिठाई नहीं, संतुलित डाइट है पंकज त्रिपाठी का सीक्रेट फॉर्मूला
फिलहाल इस फिल्म का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 18 अक्टूबर को बी4यू भोजपुरी चैनल पर शाम 5:30 बजे और सुबह 9:30 बजे होगा और दर्शक इस दिन फिल्म का आनंद घर बैठे ले सकते हैं और संजना पांडे के दमदार अभिनय को टीवी पर देख सकते हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)