- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Ranji Trophy Vidarbha Defeated Nagaland
रणजी ट्रॉफी : नगालैंड पर पारी और 179 रनों से धमाकेदार जीत, विदर्भ ने 3 दिन में नगालैंड को निपटाया
Vidarbha Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी की मौजूदा चैम्पियन विदर्भ ने शुरुआत शानदार अंदाज में की। नगालैंड के खिलाफ बीसीसीआई सीओई ग्राउंड नंबर 2 पर खेले गए मुकाबले में विदर्भ ने एकतरफा जीत दर्ज की।
- Written By: आंचल लोखंडे

भूते-हर्ष की घातक गेंदबाजी और मोखड़े की शतकवीर पारी
Nagpur News: रणजी ट्रॉफी की मौजूदा चैम्पियन विदर्भ ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की। नगालैंड के खिलाफ बीसीसीआई सीओई ग्राउंड नंबर 2 पर खेले गए मुकाबले में विदर्भ ने पारी और 179 रनों से एकतरफा जीत दर्ज करते हुए 7 अंक (6 पूर्ण + एक बोनस) अपने नाम किए। तीसरे दिन ही मुकाबला समाप्त कर टीम ने अपने खिताब के बचाव की मजबूत नींव रख दी। शुक्रवार को नगालैंड ने अपनी पहली पारी 81/3 से आगे बढ़ाई।
चौथे विकेट के लिए चेतन बिष्ट और निश्छल ने 77 रनों की साझेदारी कर कुछ उम्मीदें जगाईं लेकिन नचिकेत भूते ने निश्छल (50) को आउट कर विदर्भ को सफलता दिलाई। इस झटके के बाद नगालैंड की पारी बिखर गई और पूरी टीम 171 रनों पर सिमट गई। भूते ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट 34 रन देकर झटके, जबकि हर्ष दुबे ने 2 विकेट हासिल किए।
फॉलोऑन दिया फिर हर्ष ने तहस-नहस कर दिया
कप्तान अक्षय वाडकर ने इसके बाद नगालैंड को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया। दूसरी पारी में भी कहानी नहीं बदली। चेतन बिष्ट ने एक बार फिर संघर्ष करते हुए 55 रनों की पारी खेली, मगर बाकी बल्लेबाज विदर्भ के पांच-स्तंभी आक्रमण के सामने टिक नहीं पाए और पूरी टीम सिर्फ 113 रन पर ढेर हो गई। इस बार हर्ष दुबे ने कमान संभाली और 4 विकेट 51 रन देकर नगालैंड की पारी को तहस-नहस कर दिया। दर्शन नालकांडे ने 2 विकेट मात्र 8 रन देकर झटके, जबकि पार्थ रेखाडे ने भी 2 विकेट लिए।
सम्बंधित ख़बरें
नांदगांव से नागपुर आया था परिवार, ग्रीन जिम की फिसलनपट्टी बनी काल; मासूम लक्की की मौत से हड़कंप
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
अमन बने प्लेयर ऑफ द मैच
विदर्भ की पहली पारी में अमन मोखाड़े ने शानदार 183 रनों की पारी खेली थी जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। ध्रुव शौरी (64), यश राठौड़ (71) और कप्तान वाडकर (44) ने भी टीम के विशाल स्कोर 463 में अहम योगदान दिया था। इस जीत के साथ विदर्भ ने रणजी सीजन की शुरुआत उसी दबदबे से की जिससे उन्होंने पिछले साल खिताब जीता था। टीम का अगला मुकाबला 25 से 28 अक्टूबर तक नागपुर में झारखंड से होगा जहां घरेलू परिस्थितियों में भी विदर्भ जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगा।
ये भी पढ़े: अगले तीन दिनों तक कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बारिश का अनुमान
संक्षिप्त स्कोर कार्ड
- स्थान : बीसीसीआई सीओई ग्राउंड नंबर 2, बेंगलुरु (15–18 अक्टूबर 2025)
- टॉस : नगालैंड, पहले गेंदबाजी चुनी
- विदर्भ, पहली पारी : 463 (अमन मोखाड़े 183, ध्रुव शौरी 64, यश राठौड़ 71; जोनाथन 4/98)
- नगालैंड, पहली पारी : 171 (निश्छल 50, चेतन बिष्ट 52; नचिकेत भूटे 5/34)
- नगालैंड, दूसरी पारी (फॉलोऑन) : 113 (चेतन बिष्ट 55; हर्ष दुबे 4/51, दर्शन नालकांडे 2/8, पार्थ रेखाडे 2/34)
- परिणाम : विदर्भ ने पारी और 179 रनों से जीत दर्ज की।
- अंक : विदर्भ 7 (6+1 बोनस), नगालैंड
Ranji trophy vidarbha defeated nagaland
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














