-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rajpal Yadav Wife Radha Birthday Special Love Story Social Media
22 सालों के साथ निभाने पर इमोशनल हुए राजपाल यादव, पत्नी राधा को प्यार भरा नोट लिख दी जन्मदिन की बधाई
- Written By: स्नेहा मौर्या
Rajpal Yadav Love Story: कॉमेडियन राजपाल यादव ने पत्नी राधा यादव के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट साझा किया, जिसने फैंस को भावुक कर दिया।

राजपाल यादव ने पत्नी राधा को किया बर्थडे विश (फोटो- सोर्स,सोशल मीडिया)
Rajpal Yadav Wife Radha Birthday: बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन राजपाल यादव अपनी शानदार एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर हैं, लेकिन इस बार उन्होंने दर्शकों का दिल अपनी भावनाओं से जीत लिया। शुक्रवार को अपनी पत्नी राधा यादव के जन्मदिन के मौके पर राजपाल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट साझा किया, जिसने फैंस को भावुक कर दिया।
दरअसल, राजपाल ने इंस्टाग्राम पर राधा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की। साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा कि “मेरे जीवन में दो राधा हैं कि एक मेरी कुलदेवी राधारानी, जो मेरे माथे का तिलक हैं, और दूसरी मेरी पत्नी राधा, जो मेरा गर्व और सम्मान हैं। तुमने 22 सालों से मेरे साथ रहकर हर मुश्किल आसान बना दी। तुम सचमुच कमाल हो! भगवान तुम्हें लंबी उम्र और अपार खुशियां दे। जन्मदिन मुबारक, मेरी राधा।”
राजपाल ने वाइफ को खास अंदाज में दी जन्मदिन
इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट कर राजपाल और राधा के रिश्ते की तारीफ की। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “आप दोनों रिलेशनशिप गोल्स हैं,” तो दूसरे ने कहा कि “इतना प्यारा मैसेज दिल छू गया।” राजपाल और राधा की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। साल 2002 में फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाय’ की शूटिंग के दौरान राजपाल कनाडा गए थे। वहीं उनकी मुलाकात राधा से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। पहली ही मुलाकात में दोनों के बीच दोस्ती हुई और जल्द ही यह रिश्ता प्यार में बदल गया।
सम्बंधित ख़बरें
YRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान के संस्कारों पर दाग लगाएगी मायरा, कबीर की एंट्री से शुरू होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
सफलता की नई उड़ान पर कृति सेनन, बैक-टू-बैक उपलब्धियों के बीच मना रहीं सबसे खास दिन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
‘द ओडिसी’ ने भारत में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, दूसरे वीकेंड में भी जारी है धमाकेदार कमाई
आपको बता दें, फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद राजपाल भारत लौट आए, लेकिन दोनों का रिश्ता फोन कॉल्स और चिट्ठियों के जरिए आगे बढ़ता रहा। करीब दस महीने की लंबी बातचीत के बाद राधा ने भारत आने का फैसला किया और 10 जून 2003 को दोनों ने शादी कर ली।
ये भी पढ़ें- प्रियंका सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘मुस्की’ हुआ रिलीज, फैंस बोले- आवाज में है जादू!
इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं एक्टर
आपको बता दें, राजपाल यादव ने साल 1999 में फिल्म ‘दिल क्या करे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है और ‘भूल भुलैया’, ‘मुझे कुछ कहना है’, ‘छुपके छुपके’ और ‘भेजा फ्राई 2’ जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का कॉमेडी किंग बना दिया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rajpal yadav wife radha birthday special love story social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मामूली विवाद में पत्थर से कुचलकर की थी हत्या: छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने बेनकाब किया मर्डर मिस्ट्री
Jul 26, 2026 | 09:46 AMPakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में फिर से हुआ जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत, जांच जारी
Jul 26, 2026 | 09:42 AMHemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
Jul 26, 2026 | 09:41 AMठाणे में भारी बारिश से उफान पर नदियां, भातसा बांध के खोले गए 5 गेट; तटीय इलाकों में अलर्ट जारी
Jul 26, 2026 | 09:34 AMYRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान के संस्कारों पर दाग लगाएगी मायरा, कबीर की एंट्री से शुरू होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
Jul 26, 2026 | 09:32 AMसंभाजीनगर में नई योजना की खुली पोल: टेस्टिंग के 4 घंटे बाद ही फटी पाइपलाइन, जलाशयों तक नहीं पहुंचा पानी
Jul 26, 2026 | 09:32 AMWorld Junior Squash Championship: 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला जूनियर विश्व खिताब
Jul 26, 2026 | 09:31 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM













