-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Cycle Wali Didi Tv Premiere
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘साइकिल वाली दीदी’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर, सोशल मीडिया पर मचा धमाल
- Written By: स्नेहा मौर्या
Aamrapali Dubey News: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘साइकिल वाली दीदी’ का 27 सितंबर की शाम को वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने वाला है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आम्रपाली दुबे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Aamrapali Dubey Upcoming Movies: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अक्सर किसी ना किसी वजह से भी अपने फैंस का दिल जीत रही हैं। फिल्मों के साथ-साथ उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। हाल ही में आम्रपाली ने अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘साइकिल वाली दीदी’ के टीवी प्रीमियर की जानकारी फैंस के साथ साझा की है।
दरअसल, फिल्म ‘साइकिल वाली दीदी’ 27 सितंबर, शनिवार को शाम 6:30 बजे और 28 सितंबर, रविवार को सुबह 9:45 बजे बीफॉरयू भोजपुरी चैनल पर टेलीविजन पर रिलीज होगी। आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की जानकारी दी। इस खबर से फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आम्रपाली दुबे की फिल्म की कहानी
आपको बता दें, फिल्म सामाजिक मुद्दों पर आधारित है। कहानी में आम्रपाली दुबे अपने पति की बीमारी के बाद गांव में संविदा शिक्षिका बनती हैं। स्कूल दूर होने के कारण वह साइकिल से बच्चों को पढ़ाने स्कूल जाती हैं, लेकिन गांव के लोग इसका विरोध करते हैं। इसके बावजूद आम्रपाली बच्चों को पढ़ाती हैं और अंत में कहानी में ऐसा ट्विस्ट आता है, जो दर्शकों की आंखें नम कर देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
फिल्म के ट्रेलर पर मिले इतने व्यूज
फिल्म का ट्रेलर एक हफ्ते पहले रिलीज हुआ था और अब तक इसे 3.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर को दर्शकों से काफी प्यार मिला है और इसके कारण फिल्म का टीवी प्रीमियर और भी ज्यादा चर्चित हो गया है। वहीं इस फिल्म क स्टाराकस्ट की बात करें, तो आम्रपाली दुबे के अलावा पल्लवी कोहली, संतोष श्रीवास्तव, शिवम तिवारी, पुष्पेन्द्र सिंह, स्वीटी सिंह और भूपेंद्र सिंह जैसे कलाकार हैं। फिल्म के डायरेक्शन में इश्तियाक शेख बंटी ने काम किया है, जबकि संदीप सिंह और नीलाभ तिवारी ने भी निर्देशन में योगदान दिया है।
ये भी पढ़ें- जुबीन गर्ग की संपत्ति और रॉयल्टी पर मैनेजर ने दी सफाई, उड़ रही अफवाहें को किया खारिज
एक्ट्रेस की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें, आम्रपाली दुबे इस साल कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं, जैसे ‘रोजा’, ‘मातृ देवो भव:’, ‘सास-बहू और यमराज’, ‘टीवी वाली बीवी’, और ‘सीआईडी बहू’। इसके अलावा एक्ट्रेस गानों पर भी फोकस कर रही हैं। उनका लेटेस्ट गाना ‘बीड़ी’ फैंस का पसंदीदा बन चुका है, जिसमें उन्होंने निरहुआ के साथ मजेदार नोकझोंक भी दिखाई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bhojpuri actress amrapali dubey cycle wali didi tv premiere
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ई-रिक्शा चालकों को बना रहे थे शिकार! मोबाइल ऐप से वाहन बंद कर वसूलते थे रुपये, पुलिस ने हिरासत में लिया
Jul 02, 2026 | 12:03 PMUS Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Jul 02, 2026 | 12:02 PMमुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
Jul 02, 2026 | 11:59 AMUS नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
Jul 02, 2026 | 11:53 AMयूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
Jul 02, 2026 | 11:52 AMभंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
Jul 02, 2026 | 11:51 AMउज्जैन: चलती कार से स्टंट करना पड़ा भारी, युवक का कटा 5 हजार का चालान, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन
Jul 02, 2026 | 11:50 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














