- Hindi News »
- Entertainment »
- Samay Raina Appeared Before Cyber Cell On Indias Got Latent Case Says I Realize What I Did
India’s Got Latent मामले पर साइबर सेल के सामने पेश हुए समय रैना, कहा- ‘मुझे एहसास है मैने जो किया…’
- Written By: स्नेहा मौर्या
इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद अब तक सुर्खियों में हैं। वहीं बीते सोमवार पहली बार अपना ऑफिशियल स्टेटमेंट साइबर सेल को दिया। इस दौरान उन्होंने किए गए अपने कमेंट पर गहरा खेद जताया है। साथ ही कहा कि ये जानबूझकर नहीं कही गई थीं।

समय रैना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट मामला लंबे वक्त से सुर्खियों में है। ऐसे में समय ने पहली बार रणवीर इलाहाबादिया की कमेंट को लेकर कई हफ़्तों तक चले विवाद के बाद आखिरकार चुप्पी तोड़ी हैं। साथ ही उन्होंने बीते सोमवार इस मामले को लेकर चल रही जांच के संबंध में मिले समन के बाद रैना सोमवार को नवी मुंबई में महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश भी हुए और अपना बयान दर्ज कराया।
इस दौरान उन्होंने साइबर सेल को दी गई अपनी ऑफिशियल स्टेटमेंट में इंडियाज गॉट लेटेंट के दौरान किए गए अपने कमेंट पर अपनी गलती कबूल की और स्वीकार किया कि वे हीट ऑफ द मोमेंट में कही गई थीं और जानबूझकर नहीं कही गई थीं।
रैना ने अपने बयान में कहा कि “मैंने जो कहा उसके लिए मुझे गहरा खेद है। यह शो के फ्लो-फ्लो में हुआ और मेरा ऐसा कहने का कोई इरादा नहीं था।” अपनी गलती को स्वीकार करते हुए उन्होंने आगे कहा, “मुझे एहसास है कि मैंने जो कहा वह गलत था।” वहीं रैना ने अधिकारियों को भरोसा दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वह ज्यादा सतर्क रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस विवाद ने उनकी मानसिक स्थिति पर बुरा असर डाला है और बताया कि इस स्थिति के कारण उनका कनाडा टूर प्लान के मुताबिक नहीं हो पाया।
सम्बंधित ख़बरें
नीट यूजी पेपर लीक मामले पर सरकार को घेरने के बाद ट्रोल हुए Vishal Dadlani, अब इंडियन आइडल पर दिया बड़ा बयान
Malaika Arora की मालदीव वेकेशन फोटोज हुईं वायरल, स्विमसूट और ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें
Cocktail 2 बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कर सकती है बड़ी ओपनिंग, शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म से बढ़ीं उम्मीदें
बड़े पर्दे पर बेनकाब होंगे भोंदूबाबा अशोक खरात के काले कारनामे, महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स का पोस्टर रिलीज
महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने पहले रैना के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बयान दर्ज करने की रिक्वेस्ट को रिजेक्ट कर दिया था, और जोर देकर कहा था कि वह पर्सनली पेश हों। मामले में मुंबई पुलिस के सहयोग से जांच की जा रही है। आपको बता दें, ये विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर अल्लाहबादिया, जिन्हें बीयरबाइसेप्स के नाम से जाना जाता है, ने इंडियाज गॉट लेटेंट में एक कंटेस्टेंट से अश्लील सवाल पूछा था। उन्होंने शो पर कंटेस्टेंट से पेरेंट्स की इंटीमेसी को लेकर सवाल किया था। इसकी वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद बवाल खड़ा हो गया था। इस घटना से देशभर में आक्रोश फैल गया, जिसके कारण कई एफआईआर दर्ज की गईं और सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सख्त रुख अपनाया।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस महीने की शुरुआत में, शीर्ष अदालत ने रैना पर निशाना साधते हुए कमेंट किया था कि युवा पीढ़ी को लगता है कि वे “ओवरस्मार्ट” हैं और जितना जानते हैं, उससे कहीं ज़्यादा जानते हैं। जस्टिस सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान कमेंट किया था, “कुछ लोग हैं जो अपनी बोलने की स्वतंत्रता पर कुछ लेख लिख रहे हैं। हम जानते हैं कि उनसे कैसे निपटना है। हर मौलिक अधिकार के बाद कर्तव्य आता है।रेस्ट्रिक्शन भी हैं।”
Samay raina appeared before cyber cell on indias got latent case says i realize what i did
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CM बनने के बाद थलपति विजय की PM मोदी से पहली मुलाकात, 25 मिनट की मीटिंग में तमिलनाडु के लिए क्या मांगा?
May 27, 2026 | 05:41 PMIPL के इस ‘खराब क्लब’ में विराट कोहली ने बनाई जगह, शिखर धवन को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे, देखें लिस्ट
May 27, 2026 | 05:37 PMअब फ्लाइट में नहीं रुकेगा इंटरनेट, American Airlines ला रही Starlink Wi-Fi, हवा में भी चलेगी Video Call
May 27, 2026 | 05:37 PMNautapa Plants: नौतपा के दिनों में घर ले आएं ये 5 खास पौधे, चमक उठी किस्मत
May 27, 2026 | 05:37 PMबकरीद से पहले कोपरगांव में अवैध बूचड़खानों पर बुलडोजर कार्रवाई, 200 किलो बीफ जब्त
May 27, 2026 | 05:37 PMपुणे में दर्दनाक हादसा! जनगणना ड्यूटी पर जा रही महिला शिक्षिका को डंपर ने कुचला, शिक्षकों में भारी आक्रोश
May 27, 2026 | 05:29 PMभाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्थर से कुचलकर की देवर की हत्या, दहिसर का दिल दहला देने वाला मामला
May 27, 2026 | 05:28 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














