शाहरुख खान की ‘किंग’ में दिखेंगे सौरभ शुक्ला, बोले- उनके साथ काम करने के लिए लोग कुछ भी कर देंगे

Shah Rukh Khan King Film: अभिनेता सौरभ शुक्ला ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में काम करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान के साथ काम करना हर अभिनेता का सपना होता है।
Saurabh Shukla will be seen in Shah Rukh Khan's 'King', says people would do anything to work with him
सौरभ शुक्ला (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Saurabh Shukla On Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और लेखक सौरभ शुक्ल इन दिनों अपनी नई फिल्म 'जब खुली किताब' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है। सौरभ शुक्ला जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान सौरभ शुक्ला ने बताया कि शाहरुख खान के साथ काम करना लगभग हर अभिनेता का सपना होता है।

बातचीत के दौरान सौरभ शुक्ला ने कहा कि शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिलना किसी भी कलाकार के लिए खास अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि अगर शाहरुख खान के ऑफिस से किसी कलाकार को कॉल आ जाए या खुद शाहरुख फोन कर लें, तो शायद ही कोई अभिनेता ऐसा होगा जो उनके साथ काम करने से मना कर दे।

किंग में अपने किरदार पर साधी चुप्पी

हालांकि बातचीत के दौरान सौरभ शुक्ला ने फिल्म किंग में अपने किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि फिल्म में उनके कितने सीन हैं या उनका रोल कैसा है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह फिल्म के बारे में उतना ही बताएंगे जितना वह बताना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों को उनके किरदार के बारे में जानने के लिए फिल्म का इंतजार करना होगा। सौरभ शुक्ला ने यह भी बताया कि यह फिल्म काफी बड़ी है और इंडस्ट्री के कई कलाकार इसका हिस्सा बनना चाहते हैं।

किंग में दिखेगी शानदार स्टारकास्ट

फिल्म किंग का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और राघव जुयाल जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी, जिसे लेकर फैंस में काफी उत्साह है।

सौरभ शुक्ला की नई फिल्म भी चर्चा में

वहीं सौरभ शुक्ला की हाल ही में निर्देशित फिल्म जब खुली किताब भी इन दिनों चर्चा में है। यह फिल्म उनके एक लोकप्रिय नाटक पर आधारित है और ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 6 मार्च से स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म में पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कहानी एक ऐसे दंपत्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी लंबी शादीशुदा जिंदगी एक छिपे हुए रहस्य के सामने आने के बाद अचानक बदल जाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com