The Kerala Story 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर बरकरार ‘द केरला स्टोरी 2’ का जलवा, शाम 6 बजे तक कमाए 74 लाख

The Kerala Story 2 Earning: द केरला स्टोरी 2 ने 11वें दिन शाम 6 बजे तक 74 लाख रुपये की कमाई की। अब तक फिल्म का नेट कलेक्शन 33.23 करोड़ रुपये पहुंच चुका है और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Aditi Bhatia Ulka Gupta film The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 11
द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 11: फिल्म द केरला स्टोरी 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और यही वजह है कि 11वें दिन भी इसकी कमाई की रफ्तार बरकरार है। फिल्म की कहानी और विषय को लेकर दर्शकों में काफी दिलचस्पी देखने को मिल रही है।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक द केरला स्टोरी 2 ने अब तक करीब 38.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका नेट कलेक्शन लगभग 33.23 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 11वें दिन शाम 6 बजे तक करीब 74 लाख रुपये की कमाई कर ली थी। ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, 11वें दिन फिल्म को औसतन करीब 10 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली।

हिंदी और तेलुगू में रिलीज हुई फिल्म

मॉर्निंग शोज में फिल्म को लगभग 5.77 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली, जबकि दोपहर के शोज में यह बढ़कर करीब 11.77 प्रतिशत तक पहुंच गई। इससे साफ है कि फिल्म को वीकडेज में भी दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म द केरला स्टोरी 2 को हिंदी और तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसका निर्देशन कामाक्ष्य नारायण सिंह ने किया है।

द केरला स्टोरी 2 के स्टार कास्ट

फिल्म की कहानी तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें दूसरे धर्म के लड़कों से प्यार हो जाता है। इसके बाद वे अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी कर लेती हैं। शादी के बाद उनके जीवन में आने वाली मुश्किलों और चुनौतियों को फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में अदिति भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा नजर आ रही हैं। इन तीनों अभिनेत्रियों ने अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा है। खास बात यह है कि अदिती भाटिया और उल्का गुप्ता टीवी इंडस्ट्री से आती हैं और बड़े पर्दे पर उनके काम की खूब सराहना की जा रही है।

पहले पार्ट को भी मिला था शानदार रिस्पॉन्स

बता दें कि द केरला स्टोरी साल 2023 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। उस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी जैसे कलाकार नजर आए थे। पहले भाग की सफलता के बाद ही मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट को बनाने का फैसला किया। अब द केरला स्टोरी 2 भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है और आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com