पलाश-स्मृति विवाद में कोरियोग्राफर नंदिका की एंट्री, बोलीं- अफवाहों ने मेरी मेंटल हेल्थ खराब कर दी

Nandika Dwivedi Statement On Palash Muchhal: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल की शादी टलने के बाद फैले विवाद में कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी का नाम भी जोड़ा गया।
Choreographer Nandika enters the Palash Muchhal and Smriti Mandhana controversy
पलाश–स्मृति विवाद में कोरियोग्राफर नंदिका की एंट्री
Published on
Updated on

Nandika Dwivedi On Palash Smriti Marriage: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल की शादी के टलने के बाद से यह मामला लगातार चर्चा में है। इस बीच सोशल मीडिया पर सामने आई एक कथित चैट ने विवाद को और बढ़ा दिया, जिसमें पलाश किसी लड़की से फ्लर्ट करते दिखाई दिए। इसी विवाद में कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी का नाम भी जोड़ा गया और दावा किया गया कि उनकी वजह से स्मृति–पलाश की शादी टली। अब नंदिका ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात रखी है।

जैसे ही विवाद बढ़ा, नंदिका का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा। ट्रोलिंग और अनचाहे कमेंट्स से परेशान होकर उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया था। हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में नंदिका ने लिखा कि यह सब मेरे लिए आसान नहीं था। मैं किसी को गलत तरीके से दोषी नहीं ठहराना चाहती। जो लोग मेरी केयर करते हैं, वे इन अफवाहों से बहुत दुखी हैं। जबकि यह सारी जानकारी बिल्कुल सच नहीं है। इससे मेरी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ा है और मुझे धमकियां भी मिल रही हैं। मेरा परिवार भी इस वजह से परेशान है। इसलिए मैंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर दिया।

नंदिका ने लोगों से की ये रिक्वेस्ट

नंदिका ने अपनी पोस्ट में अफवाहों को पूरी तरह गलत ठहराते हुए लोगों से रिक्वेस्ट की कि उनका नाम इस विवाद में न घसीटा जाए। उन्होंने कहा कि मैंने मुंबई अपने सपनों को पूरा करने के लिए आई हूं। कृपया मुझ पर झूठे आरोप लगाना बंद करें। मेरा इन बातों से कोई लेना-देना नहीं है। सच अपना रास्ता खुद बना लेगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि पलाश और स्मृति के रिश्ते में खलल डालने की वजह वह नहीं हैं।

नंदिका ने कही ये बड़ी बात

अपनी पोस्ट में नंदिका ने लिखा कि कुछ दिनों से ऐसे मामले में मेरा नाम लिया जा रहा है जो किसी के लिए बहुत पर्सनल है। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि किसी रिलेशनशिप में दखल देने में मेरा कोई रोल नहीं है। मेरे बारे में जो नेरेटिव बनाया जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है। ये कहानियां बिना किसी तथ्य के फैल रही हैं। सिर्फ एक रेडिट पोस्ट के आधार पर किसी को बदनाम नहीं किया जा सकता।

मंधाना और पलाश मुछाल का विवाद

गौरतलब है कि 23 नवंबर को स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी होनी थी, लेकिन ठीक उसी दिन यह सूचना आई कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी टाल दी गई है। बाद में सोशल मीडिया पर कथित चैट लीक हुई, जिससे विवाद और गहरा गया। हालांकि अभी तक स्मृति और पलाश की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com