- Hindi News »
- Entertainment »
- Samantha Mystery Man Photo After Raj Nidimoru Ex Wife Cryptic Post Viral
सामंथा की मिस्ट्री मैन संग फोटो से मचा बवाल, राज निदिमोरु की एक्स वाइफ का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
- Written By: स्नेहा मौर्या
Samantha Ruth Prabhu Post: सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपने इंस्टा पर मिस्ट्री मैन संग एक पोस्ट शेयर किया था। जिसके बाद राज निदिमोरु की एक्स वाइफ श्यामली डे का क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में आ गया है।

सामंथा रुथ प्रभु, राज निदिमोरु, श्यामली डे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Raj Nidimoru Ex Wife Cryptic Post: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अक्सर अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। नागा चैतन्य से तलाक के बाद अब उनकी लव लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। फिल्मी गलियारों में ऐसी अफवाहें हैं कि सामंथा को दोबारा प्यार मिल गया है और वह इस समय फिल्ममेकर राज निदिमोरु को डेट कर रही हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंथा और राज को कई बार साथ स्पॉट किया गया है। कभी दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आते हैं तो कभी एक्ट्रेस को राज के कंधे पर सिर रखते हुए देखा गया है। इन पलों ने फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं को और हवा दे दी है।
सामंथा का वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो
हाल ही में सामंथा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह किसी शख्स का हाथ थामे बेहद खुश और खिलखिलाती हुई नजर आ रही थीं। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि वीडियो में दिख रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि राज निदिमोरु हैं। इस पोस्ट के बाद उनके डेटिंग रूमर्स और ज्यादा तेज हो गए।
सम्बंधित ख़बरें

राज की एक्स वाइफ का क्रिप्टिक पोस्ट
इसी बीच राज निदिमोरु की एक्स वाइफ श्यामली डे ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसे लोग सामंथा के वीडियो से जोड़कर देख रहे हैं। श्यामली ने अपने इंस्टाग्राम पर लाओजी और अली इब्न अबी तालिब के कोट्स शेयर किए। इनमें से एक कोट में लिखा था, “यहां तक कि नासमझी भरे व्यवहार का भी बुद्धिमानी से जवाब दें।” वहीं दूसरे कोट में कहा गया था, “वैराग्य का अर्थ यह नहीं कि आप किसी चीज के मालिक न बनें, बल्कि यह है कि कोई भी चीज आप पर मालिक न बने।” श्यामली के ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ हुई रिलीज, जानें कब और कहां होगी ओटीटी पर स्ट्रीम?
कौन हैं श्यामली डे?
श्यामली डे भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं। उन्होंने साइकोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है और राकेश ओमप्रकाश मेहरा तथा विशाल भारद्वाज जैसे फिल्ममेकर्स के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर, स्क्रिप्टराइटर और क्रिएटिव कंसल्टेंट के तौर पर काम किया है। वह रंग दे बसंती, ओमकारा और एक नदीर गोल्पो जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।
Samantha mystery man photo after raj nidimoru ex wife cryptic post viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CSMT-कुर्ला रेल लाइन परियोजना के लिए विशेष ट्रैफिक ब्लॉक, ठाणे और सीएसएमटी लोकल सेवाएं प्रभावित
Jun 16, 2026 | 08:30 AMTMC सांसदों का NCPI में विलय या दलबदल कानून का मजाक? सुप्रीम कोर्ट के नियमों के बीच खड़ा हुआ बड़ा विवाद
Jun 16, 2026 | 08:30 AMनासिक में 3 लाख में महिला को बेचने और फर्जी शादी का पर्दाफाश, 3 बच्चों की मां को पैसे के लिए बनाया मोहरा
Jun 16, 2026 | 08:27 AMकैलिफोर्निया में अमेरिका का B-52 Bomber रनवे पर क्रैश, 8 की मौत; ईरान युद्ध में दिखाई थी ताकत
Jun 16, 2026 | 08:25 AM16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, ब्रिटेन सरकार का ऐतिहासिक ऐलान
Jun 16, 2026 | 08:24 AMरीवा: होटल में पत्नी ने रेंजर पति को युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने दर्ज की FIR
Jun 16, 2026 | 08:21 AMVastu Tips For Kitchen: रसोई से जुड़े ये वास्तु नियम दिला सकते हैं सुख-समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य
Jun 16, 2026 | 08:07 AMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














