-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Saif Ali Khan Attacker New Cctv Footage Viral Stole Shoes 4 Days Ago
सैफ अली खान के हमलावर का एक और नया वीडियो, 4 दिन पहले चुराए जूते
- Written By: स्नेहा मौर्या
सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है और लगातार संदिग्ध आरोपी की तलाश कर रही है। ऐसे में अब पुलिस को एक और CCTV फुटेज मिली है जो घटना वाले दिन से चार दिन पहले की है। इसमें आरोपी जूते चोरी करते नजर आया है।

सैफ अली खान के हमलावर का नया वीडियो, 4 दिन पहले चुराए जूते(फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हमला हुआ था। जिसके बाद से मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और लगातार इस मामले पर जांच कर रही है। हालांकि, हमलावर अब तक पकड़ा नहीं गया है। लेकिन इसी बीच मुंबई पुलिस को अब एक और सीसीटीवी फुटेज मिली है, जो घटना के चार दिन पहले की है।
दरअसल, पुलिस के द्वारा मिली सीसीटीवी फुटेज जो सामने आई है। उसमें संदिग्ध आरोपी एक घर के अंदर शू रैक से जूते-चप्पल खंगालता और जूते चोरी करता नजर आ रहा है और इस दौरान वह सफेद रंग की शर्ट पहने दिखाई दे रहा है।
हालांकि, घटना के कुछ ही घंटे बाद हमलावर की एक तस्वीर सामने आई थी और वह सीसीटीवी फुटेज में भी दिखा। वहीं आरोपी पकड़े जाने से बचने के लिए अपना हुलिया बदलता दिखा था। सिर्फ इतना ही नहीं, वह सैफ पर हमले वाली घटना को अंजाम देने से पहले बांद्रा पुलिस स्टेशन के आसपास घूमता भी दिखा था। ऐसे में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने दादर में कबूतरखाना क्षेत्र का दौरा किया और वहां से ‘इकरा’ नाम की एक मोबाइल दुकान से सीसीटीवी फुटेज निकाला। जिसमें संदिग्ध व्यक्ति हमला के बाद दुकान से हेडफोन खरीदता नजर आया है।
सम्बंधित ख़बरें
Saif Ali Khan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ने बदली सैफ की सोच, बोले- ‘धुरंधर से पहले और बाद का दौर अलग’
समुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
Haiwaan Release Date: ‘हैवान’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी फिर करेगी धमाका
Mumbai, Maharashtra: A CCTV footage of a suspect in the Actor Saif Ali Khan case from January 12 in Versova has been found, but no footage is available from his house pic.twitter.com/aSWSNNO3Sz — IANS (@ians_india) January 18, 2025
लेकिन अब पुलिस को उस फरार आरोपी की तलाश में है। कहा जा रहा है कि वह हमलावर वही संदिग्ध हो सकता है, जो सीसीटीवी फुटेज में नजर आया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध रात 2 बजकर 33 मिनट पर सीसीटीवी में दिखाई दिया। लेकिन जब वह बिल्डिंग की छठी मंजिल से उतर रहा था, तो उसने भूरे रंग की टी-शर्ट और लाल गमछा पहना था। उसका बैग भी काफी भरा था और नंगे पैर था। फिलहाल जब वह भागा तो उसने जूते पहने हुए थे।
आपको मालूम हो कि हमलावर ने गरुवार 2 बजे के आसपास सैफ के घर में घुसकर उन पर धारदार चाकू से छह बार हमला किया था। इसमें एक्टर को छह चोटें आई थीं। सबसे गहरा जख्म रीढ़ की हड्डी के पास हुआ था। लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने सर्जरी करके सैफ की रीढ़ से 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला था।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Saif ali khan attacker new cctv footage viral stole shoes 4 days ago
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














