-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bollywood Couple Kareena Kapoor Saif Ali Khan Vacation Instagram Post
समुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
- Written By: सोनाली झा
Kareena Saif Vacation: करीना कपूर ने वेकेशन से सैफ अली खान की तस्वीरें शेयर कर उन्हें 'हॉट हसबैंड' बताया। बीच पर ऑरेंज स्विम शॉर्ट्स में नजर आए सैफ का स्टाइलिश अंदाज फैंस को खूब पसंद आया।

करीना कपूर और सैफ अली खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kareena Kapoor Saif Ali Khan Vacation: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शामिल करीना कपूर और सैफ अली खान इन दिनों अपने बच्चों के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। दोनों अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की झलक सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। इस बार करीना कपूर ने अपने पति सैफ अली खान की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया।
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैफ अली खान की चार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सैफ समुद्र से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऑरेंज रंग के स्विम शॉर्ट्स पहने हैं और उनका कैजुअल बीच लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तस्वीरों में सैफ अपनी फिट फिजीक और कॉन्फिडेंट स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचते दिखाई दे रहे हैं।
फैंस और सेलेब्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
करीना कपूर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि गर्मियां अच्छी बीत रही हैं हॉट हसबैंड। एक्ट्रेस का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। करीना की पोस्ट पर फिल्ममेकर रिया कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा कि तुम लोगों की बहुत याद आ रही है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि बॉलीवुड का सबसे हॉट कपल। दूसरे ने करीना से उनकी भी वेकेशन तस्वीरें शेयर करने की गुजारिश की।
सम्बंधित ख़बरें
‘ना रणबीर, ना साई पल्लवी…’ यश ने खोला राज, ‘रामायण’ का यही किरदार बनेगा सबसे बड़ा सरप्राइज
‘ईश्वर की शुक्रगुजार हूं… कैटरीना कैफ का इमोशनल पोस्ट वायरल, बेटे विहान पर लुटाया प्यार
‘तुम काली और मोटी हो’, तुम हीरोइन नहीं बन सकती’, बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं समीरा रेड्डी, छलका दर्द
Vijay Thalapathy की फिल्म ने रिलीज से पहले कर दिया धमाल, एडवांस बुकिंग से 40 हजार की कमाई
2012 में शादी के बंधन में बंधे थे सैफ और करीना
सैफ अली खान और करीना कपूर की प्रेम कहानी फिल्म ‘टशन’ के दौरान शुरू हुई थी। दोनों ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया और साल 2012 में शादी कर ली। आज यह कपल दो बेटों तैमूर अली खान और जेह अली खान के माता-पिता हैं। दोनों अक्सर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाते नजर आते हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती हैं।
वर्कफ्रंट पर भी हैं व्यस्त
वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही ‘हम हिंदुस्तानी’ और ‘हैवान’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। वहीं करीना कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘दायरा’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिलहाल, दोनों की वेकेशन तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और फैंस इस कपल पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
Bollywood couple kareena kapoor saif ali khan vacation instagram post
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बुलाई बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक, मानसून सत्र से पहले तय होगा संसद सत्र का एजेंडा
Jul 19, 2026 | 03:26 PMकेन-बेतवा आंदोलन पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले- लाठी और गिरफ्तारी से नहीं, संवाद से चलता है लोकतंत्र
Jul 19, 2026 | 03:25 PMबैट्री खत्म होने पर सड़क पर फंसी महिला, भारतीय सेना के जवान ने धक्का देकर पहुंचाई चार्जिंग स्टेशन तक कार
Jul 19, 2026 | 03:24 PMहिंगणा-कान्होलीबारा से टाकलघाट सड़क बदहाल, 10 किमी मार्ग पर गड्ढों से रोज हादसे; 15 गांवों के लोग परेशान
Jul 19, 2026 | 03:23 PMकर्जत-लोणावला रेलखंड पर 2 लाइनें बहाल; तीसरी लाइन पर काम जारी, चेन्नई व शिर्डी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द
Jul 19, 2026 | 03:19 PMIND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी; बुमराह बाहर, टीम इंडिया में 3 बदलाव
Jul 19, 2026 | 03:19 PMस्कूल के भीतर सोती मिलीं प्रधानाध्यापिका, नेर के खंडाला स्कूल में विवाद, अभिभावकों ने स्कूल में लगाया ताला
Jul 19, 2026 | 03:11 PMवीडियो गैलरी

मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM
राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PM
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM














