-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Saif Ali Khan Attack Case Suspect Arrested From Durg Caught Him By Rpf
सैफ अली खान पर हमले का एक और संदिग्ध दुर्ग से गिरफ्तार, ट्रेन से भागते वक्त RPF ने पकड़ा
- Written By: स्नेहा मौर्या
सैफ अली खान पर हमला मामले में छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक और संदिग्ध आरोपी को पकड़ा गया है। जिसका नाम आकाश बताया जा रहा है। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन से भागते वक्त संदिग्ध को पकड़ा है।

सैफ अली खान मामले में दुर्ग से एक और आरोपी पकड़ा (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमला मामले पर लगातार मुंबई पुलिस जांच में जुटी है। इस घटना में जांच के लिए पुलिस की 35 टीम बनाई गई है। इस बीच अब केस में एक नया अपडेट सामने आया है कि एक्टर पर हमलावर का एक और संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से पकड़ा गया है।
दरअसल, यह संदिग्ध आरोपी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में मुंबई से सफर कर रहा था और दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया है। हालांकि, संदिग्ध का नाम आकाश बताया जा रहा है और आरोपी की पहचान मुंबई पुलिस के भेजे गए फोटो के आधार पर की गई है।
आपको बता दें, जुहू पुलिस स्टेशन को सूचना मिली थी कि सैफ अली खान पर हमले मामले का एक संदिग्ध ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने संदिग्ध की फोटो भेजी। उस वक्त ट्रेन गोंदिया और राजनांदगांव स्टेशन के बीच में थी, लेकिन संदिग्ध को राजनांदगांव स्टेशन पर नहीं पकड़ा जा सका। फिर दुर्ग स्टेशन पर दो टीमों का गठन किया गया और ट्रेन के दुर्ग पहुंचने पर सामने के जनरल डिब्बा में संदिग्ध को निरीक्षक एसके सिन्हा, सिपाही श्रीराम मीणा और महिला सिपाही निर्मला ने उसे पकड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
Saif Ali Khan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ने बदली सैफ की सोच, बोले- ‘धुरंधर से पहले और बाद का दौर अलग’
समुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
Haiwaan Release Date: ‘हैवान’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी फिर करेगी धमाका
वहीं संदिग्ध व्यक्ति की फोटो मुंबई पुलिस को भेजी गई। जिसके बाद उसकी पुष्टि की गई कि वह वही व्यक्ति है। इसके बाद संदिग्ध को आरपीएफ पोस्ट दुर्ग लाया गया, जहां वीडियो कॉल के माध्यम से मुंबई पुलिस अधिकारियों से बातचीत करवाई गई। इस दौरान दुर्ग आरपीएफ टीआई एसके सिन्हा ने बताया कि मुंबई पुलिस देर रात तक यहां पहुंच सकती है और यह संदिग्ध ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में सफर कर रहा था।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि, दुर्ग आरपीएफ ने संदिग्ध आरोपी को अपनी कस्टडी में रखा हुआ है। मुंबई पुलिस दुर्ग आ रही है। इसके बाद वह मामले की पूछताछ करेगी और यह ट्रेन दोपहर करीब 1:30 बजे दुर्ग पहुंची थी। संदिग्ध जनरल डिब्बे में बैठा हुआ था। एसके सिन्हा ने बताया कि संदेही की पहचान मुंबई पुलिस के भेजे गए फोटो के आधार पर की गई। लेकिन संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध हमलावर है या नहीं इसकी पुष्टि मुंबई पुलिस करेगी। बता दें, संदिग्ध ने अपने बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।
Saif ali khan attack case suspect arrested from durg caught him by rpf
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














