- Hindi News »
- Entertainment »
- Saif Ali Khan After Attack On Security Of House Increased
सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद घर की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब नहीं घुस पाएगा बाहर का कोई भी शख्स
- Written By: स्नेहा मौर्या
सैफ अली खान पर जानलेवा हमले के बाद उनके घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। वहीं घर पर एक्स्ट्रा सीसीटीवी कैमरे और बालकनी में भी नेट लगाई जा रही है। जिससे अब कोई भी बाहर का शख्स इतनी आसानी से नहीं घुस पाएगा।

सैफ अली खान के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हमला हुआ था और उस हमलावर ने उनपर 6 बार अटैक किया था। जिसमें एक्टर काफी जख्मी हो गए थे। इसके बाद उन्हें तुरंत ऑटो में मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया और वहां उनकी सर्जरी हुई। हालांकि,सैफ अब पहले से बेहतर है और आज उनको हॉस्पिटल से छुट्टी दी जाएगी।
दरअसल, सैफ अली खान के डिस्चार्ज होने से पहले उनके अपार्टमेंट की सिक्योरिटी को बढ़ाने के लिए कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। जिससे दोबारा से एक्टर के साथ कोई अनहोनी न हो सके। फिलहाल सैफ 3bhk अपार्टमेंट मुंबई बेस्ट बांद्रा की रिहायशी सोसाइटी सतगुरु सरण में रहे थे। लेकिन अब हमले के बाद वो हॉस्पिटल से फॉर्च्यून हाइट्स जा सकते हैं।
इसलिए उससे पहले उनके इस घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
एक्टर की घर की बढ़ाई गई सिक्योरिटी
आपको बता दें, सैफ अली खान के अपार्टमेंट के बाहर CCTV कैमरो की संख्या को बढ़ा दी गई है। साथ ही एक्टर के घर की बालकनी में स्टिल ग्रिल जाली को लगाया गया है और सोसाइटी की सिक्योरिटी को और अधिक बढ़ाया जाएगा, खासतौर पर रात के वक्त में। इसके अलावा बिल्डिंग में आने जाने वाले हर एक शख्स के साथ पूरी पूछताछ की जाएगी। जिससे सैफ अली खान और उनके परिवार को पूरी तरह सेफ रखा जा सके।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Brown OTT Release: करिश्मा कपूर की वेब सीरीज ‘ब्राउन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, जानें कब ओटीटी पर देगी दस्तक
मलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
Ram Gopal Varma Support Ranveer: राम गोपाल वर्मा का रणवीर सिंह को खुला समर्थन, बोले- FWICE को बैन कर दो
आज मिलेगी सैफ को छुट्टी
वहीं सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद बीते पूरे हफ्ते बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। वहीं एक्टर पर 16 जनवरी रात 2:30 बजे सैफ अली खान पर हुआ हमला। उसी रात 3:30 बजे अभिनेता मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 3 दिन बाद 19 जनवरी को हमलावर शरीफुल को गिरफ्तार किया गया। 20 जनवरी को सैफ के घर पर क्राइम सीन रिक्रिएट किया गया। बता दें, आज यानी 21 जनवरी को सैफ अली खान को डिस्चार्ज किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी हमलावर को कोर्ट में पेशी के बाद उसे 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उस शख्स की पहचान बंग्लादेश के नागरिक के तौर पर की गई है।
Saif ali khan after attack on security of house increased
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Weekly Horoscope 31 May to 06 June 2026: गुरु का बड़ा राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
May 30, 2026 | 06:12 PM‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
May 30, 2026 | 06:09 PMइंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान
May 30, 2026 | 06:07 PM20 लाख के लोन के लिए बेटे ने जिंदा पिता को कागजों में मरा दिखाया, खुद के अंतिम संस्कार की भी बनवाई फर्जी रसीद
May 30, 2026 | 06:06 PMमराठा Vs ओबीसी: मनोज जरांगे के अनशन पर लक्ष्मण हाके का पलटवार, कहा- हक छीना तो करेंगे महाआंदोलन
May 30, 2026 | 06:03 PMIndore News: फेसबुक पर भाई बनकर ठगा, सोना भेजने का झांसा देकर महिला से ठगे 12.50 लाख रुपए
May 30, 2026 | 05:47 PMMasoom The New Generation News: शेखर कपूर-एआर रहमान की जोड़ी फिर से करेगी कमाल, मासूम द न्यू जेनरेशन का ऐलान
May 30, 2026 | 05:45 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














