- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Bjp Devayani Farande Emotional On Party Issues Media Concern
भाजपा को लेकर देवयानी फरांदे की चुप्पी टूटी, कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय पर जताई नाराजगी
Nashik Election: नासिक में भाजपा विधायक देवयानी फरांदे मीडिया के सामने भावुक हुईं। दलबदल और बाहरी नेताओं के प्रवेश पर उन्होंने नाराजगी जताई और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Election Hindi News: नासिक महानगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा द्वारा नियुक्त चुनाव प्रभारी और स्थानीय विधायक प्रो। देवयानी फरांदे गुरुवार को मीडिया के सामने बेहद भावुक नजर आईं।
प्रभाग क्रमांक 13 में हुए दलबदल और बाहरी नेताओं के पार्टी प्रवेश को लेकर उन्होंने अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे इस अन्याय का संज्ञान अब सीधे ‘वर्षा’ (मुख्यमंत्री आवास) को लेना चाहिए।
‘आयारामों’ का स्वागत क्यों ?
विधायक देवयानी फरांदे ने पार्टी के भीतर की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता पिछले 30-40 वर्षों से अपनी जान जोखिम में डालकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, चुनाव के समय उन्हें दरकिनार कर बाहरी लोगों को मौका देना अन्यायपूर्ण है।
सम्बंधित ख़बरें
Bachchu Kadu: पूर्व मंत्री बच्चू कडू पर हत्या की साजिश का आरोप, पेन ड्राइव में मिले सबूतों से मचा हड़कंप
High Court का महावितरण को झटका, कहा- बिना मौका दिए बिजली काटना मनमानी; 21 लाख का लगाया था जुर्माना
NMC: अब नहीं डूबेगा नागपुर! अंबाझरी बांध की बदलेगी सूरत; ₹32 करोड़ से मजबूत होंगी दीवारें, देखें पूरा प्लान
छत्रपति संभाजीनगर; जायकवाड़ी पानी कर के ब्याज माफी के लिए CM से होगी मांग, मनपा को मिली 15 दिनों की मोहलत
फरांदे ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रभारी होने के बावजूद उन्हें भरोसे में लिए बिना ही यतिन वाघ, विनायक पांडे और शाहू खैरे जैसे नेताओं को भाजपा में शामिल कर लिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने कार्यकर्ताओं के प्रति हो रहे अन्याय की बात करते हुए फरांदे अपने आंसू नहीं रोक सकी।
गिरीश महाजन की रणनीति और फरांदे की हताशा
- नासिक भाजपा की जिम्मेदारी संभाल रहे मंत्री गिरीश महाजन ने आगामी चुनाव में 100 प्लस’ का आंकड़ा पार करने का संकल्प लिया है। इसी लक्ष्य को पाने के लिए उन्होंने स्थानीय विरोध की अनदेखी करते हुए विपक्षी दिग्गजों की एंट्री कराई।
यह भी पढ़ें:-Nashik: नारे, धरना और देरी: नासिक BJP दफ्तर के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा
- विधायक फरांदे ने कहा, “अब जब पार्टी ने निर्णय ले लिया है, तो नए लोगों का स्वागत करने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं है। लेकिन यह देखना दर्दनाक है कि निष्ठावानों को संघर्ष करना पड़ रहा है।” उन्होंने खेद जताया कि यदि पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शुरुआत में ही उनका साथ दिया होता, तो शायद इन बाहरी प्रवेशों को रोका जा सकता था।
Nashik bjp devayani farande emotional on party issues media concern
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bachchu Kadu: पूर्व मंत्री बच्चू कडू पर हत्या की साजिश का आरोप, पेन ड्राइव में मिले सबूतों से मचा हड़कंप
Apr 03, 2026 | 01:29 PMHigh Court का महावितरण को झटका, कहा- बिना मौका दिए बिजली काटना मनमानी; 21 लाख का लगाया था जुर्माना
Apr 03, 2026 | 01:29 PMNMC: अब नहीं डूबेगा नागपुर! अंबाझरी बांध की बदलेगी सूरत; ₹32 करोड़ से मजबूत होंगी दीवारें, देखें पूरा प्लान
Apr 03, 2026 | 01:21 PMछत्रपति संभाजीनगर; जायकवाड़ी पानी कर के ब्याज माफी के लिए CM से होगी मांग, मनपा को मिली 15 दिनों की मोहलत
Apr 03, 2026 | 01:21 PMकांग्रेस ने किया बारामती और राहुरी उपचुनाव लड़ने का ऐलान, तो संजय राउत ने ली चुटकी, बोले- बिहार हो या बंगाल…
Apr 03, 2026 | 01:20 PMऐन वक्त पर दगा दे गया ईरान! भारत आ रहा तेल का जहाज अचानक मुड़ा चीन की तरफ, भारतीय रिफाइनरियों की उड़ी नींद
Apr 03, 2026 | 01:13 PMMSRTC का बड़ा एक्शन! 75 स्थानों पर बनेंगे ‘मॉर्डन वेटिंग रूम’, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए ₹15 करोड़
Apr 03, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM










