-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Tarique Rahman Return Bangladesh Politics Bnp Ncp Jamaat Alliance 2026 Polls
तारिक रहमान की वापसी से बांग्लादेश में मचा हड़कंप, जमात और NCP के गठबंधन ने बढ़ाई हलचल
- Written By: प्रिया सिंह
Bangladesh Election 2026: 17 साल बाद तारिक रहमान की बांग्लादेश वापसी ने यूनुस सरकार की चिंता बढ़ा दी है। बीएनपी की मजबूती को देखते हुए अब जमात और एनसीपी के बीच चुनावी गठबंधन के लिए बातचीत तेज हो गई है।

तारिक रहमान की वापसी से बांग्लादेश में मचा हड़कंप (सोर्स-सोशल मीडिया)
Tarique Rahman Plan Bangladesh: बांग्लादेश की राजनीति में 17 साल बाद तारिक रहमान की वतन वापसी ने चुनावी समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है। 25 दिसंबर 2025 को ढाका पहुंचते ही बीएनपी (BNP) नेता ने ‘सुरक्षित बांग्लादेश’ का नारा बुलंद कर मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार और कट्टरपंथी ताकतों को सीधी चुनौती दी है।
उनके आने से जहां बीएनपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, वहीं अन्य राजनीतिक दलों में गठबंधन की छटपटाहट बढ़ गई है। 12 फरवरी 2026 को होने वाले मतदान से पहले यह वापसी दक्षिण एशिया की भू-राजनीति के लिए एक टर्निंग पॉइंट मानी जा रही है।
तारिक रहमान का भावनात्मक और रणनीतिक दांव
लंदन से निर्वासन खत्म कर लौटे तारिक रहमान ने ढाका एयरपोर्ट पर उतरते ही नंगे पैर मिट्टी को छूकर एक भावुक संदेश दिया। उन्होंने अपने संबोधन में मार्टिन लूथर किंग के ‘आई हैव अ ड्रीम’ की तर्ज पर बांग्लादेश के लिए अपना ‘प्लान’ साझा किया।
सम्बंधित ख़बरें
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
US नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
ग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
तारिक ने यूनुस सरकार की उन नीतियों की आलोचना की जो देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम की यादों को मिटाने की कोशिश कर रही हैं।Tarique Rahman उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य न केवल एक चुनी हुई सरकार बनाना है, बल्कि भारत जैसे पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों में जमी बर्फ को पिघलाना भी है।
यूनुस की बढ़ी मुश्किलें और बीएनपी की मजबूती
शेख हसीना के पतन के बाद मोहम्मद यूनुस ने जिस ‘नए बांग्लादेश’ की कल्पना की थी, तारिक रहमान ने उसे ‘कट्टरपंथी विजन’ करार देकर आईना दिखाया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तारिक की मौजूदगी से बीएनपी अब 300 सीटों पर होने वाले चुनाव में सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरी है।
यूनुस सरकार द्वारा अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने के बाद जो वैक्यूम बना था, उसे भरने के लिए तारिक रहमान ने धार्मिक सद्भाव और कानून-व्यवस्था को अपना मुख्य मुद्दा बनाया है।
जमात और NCP के बीच गठबंधन की नई खिचड़ी
तारिक रहमान के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जमात-ए-इस्लामी और छात्र आंदोलन से निकली नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) अब हाथ मिलाने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक, एनसीपी ने जमात से 50 सीटों की मांग की थी, लेकिन फिलहाल 30 सीटों पर सहमति बनती दिख रही है।
एनसीपी के भीतर इस गठबंधन को लेकर भारी विरोध है और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे ‘युवा राजनीति की हार’ बताते हुए इस्तीफा दे दिया है। जमात को अब एक ऐसे चेहरे की तलाश है जो उसे मुख्यधारा की राजनीति में फिर से स्थापित कर सके।
यह भी पढ़ें: IIT’an CEO की हैवानियत डैशकैम में कैद, सिलसिलेवार समझिए चलती कार में IT मैनेजर से गैंगरेप की कहानी
12 फरवरी के चुनाव का अंकगणित
बांग्लादेश की 350 सदस्यीय संसद में 300 सीटों पर सीधा चुनाव होना है, जहां बहुमत के लिए 151 सीटों की आवश्यकता है। तारिक रहमान की वापसी ने इंडिपेंडेंट उम्मीदवारों और छोटी पार्टियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
अब मुकाबला त्रिकोणीय होने के बजाय बीएनपी बनाम अन्य गठबंधन होता दिख रहा है। गठबंधन की इस नई राजनीति में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या युवा मतदाता एनसीपी-जमात के इस बेमेल जोड़े को स्वीकार करते हैं या तारिक रहमान के ‘सुरक्षित बांग्लादेश’ के विजन पर मुहर लगाते हैं।
Tarique rahman return bangladesh politics bnp ncp jamaat alliance 2026 polls
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














