

Ramayana Trailer Lara Dutta Kaikeyi Look: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का ट्रेलर 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त पर लॉन्च किया गया। ट्रेलर के सामने आने के बाद फैंस का इसे लेकर रिएक्शन भी सामने आ रहा है।
जहां एक ओर ट्रेलर में रणबीर कपूर के लुक की प्रशंसा हो रही है, तो वहीं कई यूजर्स ऐसे भी है जिन्हें ये ट्रेलर रत्ती भर भी पसंद नहीं आया है। रामायण के ट्रेलर में दमदार विजुअल्स, ग्रैंड सेट और शानदार वीएफएक्स ने तो सबका दिल जीत लिया है, लेकिन कई बातों को लेकर डायरेक्टर को घेरा भी जा रहा है।
नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण में लारा दत्ता को कैकेयी का रोल निभाते हुए देखा जाने वाला है। हालांकि ट्रेलर में उनके लुक को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई है। इस ट्रेलर में कैकेयी के रूप में लारा दत्ता को साड़ी और सिल्क ब्लाउज में पहने दिखाया गया है।
https://twitter.com/priyathedentico/status/2083059223953588371
इस लुक को देखते ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। कुछ यूजर्स ने कहा है कि लारा दत्ता का कैकेयी वाला ये पहनावा त्रेता युग जैसा नहीं लग रहा है। कई यूजर्स ने लारा दत्ता के कॉस्ट्यूम डिजाइनर को लेकर भी सवाल उठाएं है। गलत कॉस्ट्यूम सिलेक्शन के चलते लारा दत्ता सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है।
https://twitter.com/pragya_barthwal/status/2083043837061345579
रामायण ट्रेलर सामने आने के बाद एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने अपनी राय खुलकर रखी। कुछ लोगों ने टिप्पणी की कि लारा दत्ता का लुक फिल्म की ऐतिहासिक और पौराणिक पृष्ठभूमि के अनुरूप नहीं लगता। वहीं कई दर्शकों ने रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक की तारीफ करते हुए कहा कि उनका रूप वाल्मीकि रामायण की कल्पना के अधिक करीब नजर आता है। हालांकि यह प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर व्यक्त यूजर्स की व्यक्तिगत राय हैं।
नितेश तिवारी की इस रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। साथ ही साईं पल्लवी मां सीता की भूमिका में, यश रावण की भूमिका में, रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में, सनी देओल हनुमान की भूमिका में, अरुण गोविल महाराज दशरश की भूमिका में और लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका में नजर आने वाले हैं।