

The Traitors Season 2 Full Contestant List: टीवी रियलिटी शो में जल्द ही एक और नए शो का आगाज होने जा रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर करण जौहर के शो द ट्रेटर्स का नया सीजन दस्तक देने जा रहा है।
बीती रात ही इस शो के मेकर्स ने एक शो के लिए ग्रैंड इवेंट आयोजित किया था। इस इवेंट में इस शो में शामिल होने वाले सभी कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी की गई। द ट्रेटर्स के दूसरा सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। इस शो में 21 हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटीज हिस्सा लेने जा रहे हैं।
सुशांत सिंह की मौत के मामले में फंसी रिया चक्रवर्ती भी इस शो में नजर आने वाली है। रिया चक्रवर्ती ने मेरे डैड की मारुति, जलेबी, चेहरे जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा इससे पहले वो एमटीवी के फेमस शो रोडीज में भी बतौर गैंग लीडर देखी जा चुकी है।
मास्टरशेफ इंडिया के हैंडसम जज और सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार भी इस शो में बतौर कंटेस्टेंट दिखायी देने वाले हैं। रणवीर एक बेहतरीन शेफ होने के साथ ही कई बड़े रेस्टॉरेंट के मालिक और टीवी होस्ट भी हैं।
टीवी इंडस्ट्री की पुरानी लीजेंड एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी द ट्रेटर्स में हिस्सा लेने जा रही है। इससे पहले श्वेता साल 2011 में रियलिटी शो बिग बॉस 4 का भी हिस्सा रह चुकी है। श्वेता ने बिग बॉस 4 में विनर का टाइटल अपने नाम किया था।
मर्डर, आप का सुरुर और वेलकम जैसी फिल्मों में अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेरने वाली मल्लिका शेरावत भी द ट्रेटर्स 2 का हिस्सा बनने जा रही है। करण जौहर के शो में मल्लिका शेरावत का बोल्ड अंदाज देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक होंगे।
https://twitter.com/ShaikhSohel5555/status/2082868216276410477
यूट्यूबर और डिजिटल कंटेट क्रिएटर अभिषेक मल्हान का नाम भी द ट्रेटर्स 2 की कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल हो गया है। इससे पहले अभिषेक मल्हान बिग बॉस ओटीटी 2 के फाइनलिस्ट और रनर-अप भी रह चुके हैं।
एक हजारों में मेरी बहना है शो से रातों-रात लाइमलाइट हासिल करने वाली एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा भी ओटीटी रियलिटी शो में ग्रैंड एंट्री लेने वाली है। द ट्रेटर्स क्रिस्टल के लाइफ का पहला रियलिटी शो होने वाला है।
द ट्रेटर्स के दूसरे सीजन में कई और बड़े चेहरे भी देखे जा लगते हैं। इस लिस्ट में शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल, मुनव्वर फारूकी, शालिनी पासी, हरमन सिंघा, दिग्गज कलाकार दलीप ताहिल, साहिल सलाथिया, प्रिशिता सिंह, तान्या पुरी, रिदा थराना, अंश चोपड़ा, ध्वनिमय मौकाफिर, कुल्लू, कारन सिंह, पारुल गुलाटी और इक्का सिंह जैसे नाम शामिल हैं