- Hindi News »
- Entertainment »
- Rajesh Khanna Birth Anniversary Star Dom To Depression Untold Story
जब भिखारी भी ‘काका’ के नाम पर मांगते थे भीख, जानें स्टारडम से डिप्रेशन तक का सफर
Rajesh Khanna Depression Story: राजेश खन्ना के स्टारडम का आलम ऐसा था कि लोग उनके नाम पर भीख मांगते थे। 17 लगातार सुपरहिट फिल्मों का रिकॉर्ड बनाने वाले काका बाद में डिप्रेशन से जूझते नजर आए।
- Written By: सोनाली झा

राजेश खन्ना (फोटो- सोशल मीडिया)
Rajesh Khanna Birth Anniversary: 29 दिसंबर 1942 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे राजेश खन्ना, जिन्हें हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा जाता है, आज भी अपने करिश्मे, अभिनय और रिकॉर्ड्स के लिए याद किए जाते हैं। उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर उनसे जुड़े कई किस्से एक बार फिर चर्चा में आ जाते हैं। इन्हीं में से एक बेहद चर्चित किस्सा यह भी है कि एक समय ऐसा था जब भिखारी भगवान के नाम पर नहीं, बल्कि राजेश खन्ना के नाम पर भीख मांगते थे।
यह बात खुद राजेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में साझा की थी। दरअसल, उनकी एक फिल्म की शूटिंग मुंबई के विले पार्ले स्थित मिठीबाई कॉलेज में हो रही थी। शूटिंग सेट के बाहर एक भिखारी राजेश खन्ना के नाम पर भीख मांग रहा था। यह देखकर खुद काका हैरान रह गए थे। इस घटना के बाद यह चलन और जगहों पर भी देखने को मिला, जो उनके स्टारडम की ऊंचाई को दर्शाता है।
ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक नहीं टूटा
राजेश खन्ना ने 1969 से 1972 के बीच लगातार 17 सुपरहिट फिल्में देकर इतिहास रच दिया था। यह रिकॉर्ड आज तक कोई अभिनेता नहीं तोड़ पाया है। उनकी लोकप्रियता का आलम यह था कि दर्शक एक फिल्म खत्म होने के बाद दूसरी फिल्म देखने के लिए उसी थिएटर में रुक जाया करते थे। उस दौर में बड़े-बड़े सिनेमाघरों में एक साथ 5-6 फिल्में सिर्फ राजेश खन्ना की ही लगी रहती थीं।
सम्बंधित ख़बरें
कृति सेनन ने जीजा स्टेबिन बेन संग खेली पहली होली, माता-पिता और बहन नूपुर संग किया शानदार सेलिब्रेशन
Katrina Kaif Holi 2026: होली के रंग में रंगे कटरीना कैफ-विक्की कौशल, देवर सनी और बहन इसाबेल भी आए नजर
मंदाना करीमी ने कहा अलविदा इंडिया, बोले- मेरी आवाज यहां नहीं सुनी जाएगी, फैंस हुए हैरान
बचपन में अमिताभ बच्चन ने रंग लगाकर फेंका, फिर कभी नहीं खेली करण जौहर ने होली, जानें दिलचस्प किस्सा
जब स्टारडम ही बोझ बन गया
लगातार मिल रही सफलता और जबरदस्त फैन फॉलोइंग एक समय पर राजेश खन्ना के लिए परेशानी का कारण बन गई। कहा जाता है कि वह चाहते थे कि उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप हो जाएं, ताकि उन्हें थोड़ी राहत मिल सके। लेकिन जब बाद में उनकी फिल्में वाकई फ्लॉप होने लगीं, तो वह इस सदमे को संभाल नहीं पाए।
फ्लॉप फिल्मों ने तोड़ दिया था काका को
बताया जाता है कि जब राजेश खन्ना की लगातार 7 फिल्में फ्लॉप हुईं, तो वह पूरी तरह टूट गए। इस दौर में वह नशे की ओर झुकने लगे। एक घटना के अनुसार, एक रात तेज बारिश के बीच घर में सभी लोग सो रहे थे, तभी अचानक राजेश खन्ना जोर-जोर से रोने लगे। उनकी हालत देखकर पत्नी डिंपल कपाड़िया भी घबरा गई थीं।
ये भी पढ़ें- प्रभास की तारीफों में डूबे संजय दत्त, बोले- उन्हें देखकर खुद को भूल गया
सुसाइड के ख्याल तक पहुंच गए थे
लेखक यासिर उस्मान ने अपनी किताब ‘The Untold Story of India’s First Superstar’ में लिखा है कि करियर के गिरते ग्राफ ने राजेश खन्ना को गहरे डिप्रेशन में डाल दिया था। हालात इतने खराब हो गए थे कि वह आत्महत्या के बारे में भी सोचने लगे थे। राजेश खन्ना का जीवन सफलता, जुनून, अकेलेपन और संघर्ष का अनोखा मिश्रण रहा। उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर यह कहना गलत नहीं होगा कि काका सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक ऐसा दौर थे, जिसे हिंदी सिनेमा कभी भूल नहीं सकता।
Rajesh khanna birth anniversary star dom to depression untold story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
National Safety Day: कैंसर या हार्ट अटैक नहीं, भारत में इन 5 हादसों से मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग
Mar 04, 2026 | 04:00 AMक्या फिर लौटेगा iPod? बिना नोटिफिकेशन वाला वही पुराना जादू, अब नए अंदाज़ में
Mar 04, 2026 | 03:38 AMहोली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMPAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
Mar 03, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














