- Hindi News »
- Entertainment »
- Rajat Bedi Mannat Secrets Buckingham Palace
बकिंघम पैलेस जैसा है शाहरुख खान का मन्नत, घर में है सिनेमा हॉल, रजत बेदी का खुलासा
- Written By: अनिल सिंह
Shah Rukh Khan Mannat: अभिनेता रजत बेदी ने आर्यन खान की डेब्यू सीरीज़ से वापसी के बाद शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा, मन्नत बकिंघम पैलेस जैसा है।

रजत बेदी का खुलासा: मन्नत में एंट्री बकिंघम पैलेस जैसी, 100 सीटों वाला होम थिएटर है घर में
Shah Rukh Khan Mannat is Like Buckingham Palace: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से कमबैक करने वाले अभिनेता रजत बेदी इन दिनों अपने बयानों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने किंग खान के आलीशान बंगले ‘मन्नत’ के बारे में ऐसी बातें बताईं, जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया। रजत बेदी ने कहा कि ‘मन्नत’ कोई बंगला नहीं, बल्कि असल में ‘बकिंघम पैलेस’ जैसा है।
रजत बेदी ने बताया कि जब उन्होंने ‘मन्नत’ के अंदर कदम रखा, तो उन्हें लगा जैसे वह ब्रिटिश शाही परिवार के निवास ‘बकिंघम पैलेस’ में प्रवेश कर रहे हों। उन्होंने इंटरव्यू में कहा, ‘मन्नत में एंट्री करना बकिंघम पैलेस में एंट्री करने जैसा है। जैसे आप किसी एयरपोर्ट में एंट्री करते हैं, जहां आपके सामान की जांच की जाती है… मन्नत में एंट्री करते ही आपके सामान की जांच की जाती है।’
सम्बंधित ख़बरें
Drishyam 3 Day 6: दृश्यम 3 का फैंस पर छाया जादू, 66 की उम्र में Mohanlal मचा रहे धमाल, फिल्म की बंपर कमाई
Ranveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
‘बहुत मेहनत लगी होगी इसे बिगाड़ने में’, Varun Dhawan के नए गाने ‘चुनरी-चुनरी 2.0’ पर जमकर हो रही ट्रोलिंग
Ananya Panday के भरतनाट्यम डांस पर भड़के क्लासिकल डांसर्स, चंकी पांडे ने किया बेटी का बचाव
मन्नत में 100 सीटों वाला थिएटर
एक्टर ने उस दिन को याद किया जब उन्हें ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का एक्सटेंडेड ट्रेलर देखने के लिए ‘मन्नत’ में आमंत्रित किया गया था। वहां करण जौहर और श्वेता नंदा समेत खान परिवार के करीबी दोस्त भी मौजूद थे। रजत ने बताया, “हम होम थिएटर गए, जो एक असली थिएटर जैसा है। मुझे लगता है कि वहां करीब 100 सीटें होंगी। ये एक असली सिनेमा हॉल जैसा है।” इस जानकारी से शाहरुख के फैंस भी दंग रह गए कि उनके पसंदीदा स्टार के घर में इतना विशाल और भव्य थिएटर मौजूद है।
ये भी पढ़ें- ‘5 मिनट में गीला कर दूंगी’, यूजर्स के अश्लील कमेंट्स पर भड़की जरीन खान, फैंस से पूछा कड़वा सवाल
गेट का असली सच
रजत बेदी ने उस मुख्य गेट का भी ‘असली सच’ बताया, जहां शाहरुख खान के हजारों फैंस रोजाना इकट्ठा होते हैं और अपनी तस्वीरें खिंचवाते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वह गेट जिसे फैंस एंट्री गेट समझते हैं, वह वास्तव में बंगले का ‘एग्जिट गेट’ है और असली एंट्री गेट कहीं और है। यह जानकारी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
शाहरुख खान ने उन्हें ‘टाइगर’ कहा
ट्रेलर देखने से पहले शाहरुख खान ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया और रजत बेदी के साथ अपने पुराने कनेक्शन को याद किया। रजत ने बताया, यह देखकर वह बहुत अभिभूत हो गए थे। शाहरुख ने खुलासा किया कि उनका और रजत का रिश्ता तब शुरू हुआ था, जब वह 18 साल की उम्र में शाहरुख की फिल्म ‘जमाना दीवाना’ में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। शाहरुख ने रजत की तारीफ करते हुए कहा, ‘बहुत प्यार से शाहरुख ने कहा कि हमारे बीच टाइगर है, जिसने अपना करियर तब शुरू किया जब वह एक बच्चा था। वह मुझे टाइगर कहते हैं, रजत कभी नहीं।’
Rajat bedi mannat secrets buckingham palace
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
धर्मशाला में टूटा शुभमन गिल का दिल! RCB की आंधी में उड़ी गुजरात टाइटंस, कप्तान ने खुद बताया कहां हुई बड़ी चूक
May 27, 2026 | 09:14 AMभोपाल: चार इमली में IPS अधिकारी की 17 वर्षीय बेटी ने लगाई फांसी, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
May 27, 2026 | 09:08 AMबंगाल में Detect, Delete, Deport नीति का असर, घुसपैठियों में दहशत, BSF चौकी पर खुद सरेंडर कर रहे बांग्लादेशी
May 27, 2026 | 08:50 AM‘गहराई से विचार, सटीक फैसले और सफलता’, शिवराज सिंह चौहान ने 3 शब्दों में बताई पीएम मोदी की कार्यशैली
May 27, 2026 | 08:46 AMYavatmal Murder Case: गौवंश तस्करों का पीछा करने पर हुई हत्या, उमरखेड़ पुलिस ने 48 घंटे में दबोचे 6 आरोपी
May 27, 2026 | 08:36 AMघुसपैठिए दामाद नहीं जिनको बिठाकर खिलाएं, जल्दी भागो…, सुवेंदु अधिकारी की वार्निंग के बाद बॉर्डर पर हलचल तेज
May 27, 2026 | 08:33 AMIran Warning: अमेरिका महान शैतान और इजरायल प्रशिक्षित जानवर, ईरान के सुप्रीम लीडर की कड़ी चेतावनी
May 27, 2026 | 08:26 AMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM














