Priyanka Chopra With Nick Jonas In Sangeet Of Siddharth Chopra Wedding
भाई के संगीत में प्रियंका-निक ने लूटी महफिल, शादी के जोड़े को दी कड़ी टक्कर, देखें तस्वीर
भाई के संगीत में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी ने कहर बरपाया है। प्रियंका-निक जोड़ी होने वाले दूल्हा दुल्हन के जोड़े को कड़ा टक्कर देते हुए नजर आई है। यहाँ देखें तसवीर।
प्रियंका-निक ने लूटी महफिल, शादी के जोड़े को दी कड़ी टक्कर, देखें तस्वीर
Follow Us
Follow Us :
मुंबई: प्रियंका चोपड़ा के भाई के शादी की चर्चा चारों ओर है। भाई के शादी की रस्म में संगीत समारोह के दौरान प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ नजर आई। प्रियंका निक की जोड़ी होने वाले दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी को कड़ी टक्कर देते हुए दिखाई दी है। तस्वीर में आप देख सकते हैं, प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ नजर आ रही हैं तो वहीं सिद्धार्थ चोपड़ा भी अपनी होने वाली दुल्हन के साथ दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर संगीत समारोह की तस्वीर तेजी से वायरल हुई है। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने होने वाली भाभी के ड्रेस को सवारते हुए नजर आई है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस होने वाले दूल्हा दुल्हन के साथ तस्वीर खींचते हुए नजर आए। इतना ही नहीं परिवार के अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। संगीत समारोह का जश्न बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया है। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ चोपड़ा के शादी के रस्मों की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। हल्दी और मेहंदी की तस्वीर लोगों ने काफी पसंद की थी। अब संगीत समारोह की तस्वीर और वीडियो भी लोग पसंद कर रहे हैं।
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ब्लैक कलर के गाउन में तो वहीं उनकी होने वाली भाभी सिल्वर कलर के गाउन में नजर आ रही है। इतना ही नहीं प्रियंका की बहने, प्रियंका की मां और प्रियंका की सास ने भी महफिल में चार चांद लगाया है। सभी की खूबसूरती लोगों का ध्यान खींच रही है। शादी के रस्मों की तस्वीरों में प्रियंका की सास ने सभी का ध्यान खींचा है। वह महफिल में कहर ढाते हुई नजर आई और वह प्रियंका चोपड़ा पर भी भारी पड़ती हुई दिखाई दी हैं।
Priyanka chopra with nick jonas in sangeet of siddharth chopra wedding