नए साल 2026 से प्रियंका चोपड़ा की एक खास उम्मीद, देसी गर्ल ने शेयर किया इमोशनल थ्रोबैक वीडियो

Priyanka Chopra Video: प्रियंका चोपड़ा ने नए साल 2026 की शुरुआत एक थ्रोबैक वीडियो के साथ की। वीडियो में 2025 के खास पारिवारिक और प्रोफेशनल पलों की झलक दिखी। फैंस ने उनके पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाया।
priyanka chopra new year 2026 emotional throwback video
प्रियंका चोपड़ा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Priyanka Chopra New Year 2026: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा जोनस ने नए साल 2026 की शुरुआत बेहद भावुक अंदाज़ में की है। नए साल के मौके पर देसी गर्ल ने सोशल मीडिया पर एक खास थ्रोबैक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके बीते साल 2025 की खूबसूरत झलक देखने को मिली। इस वीडियो के जरिए प्रियंका ने न सिर्फ अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दीं, बल्कि 2026 से एक सादगी भरी लेकिन बेहद खास उम्मीद भी जाहिर की।

प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में उनके निजी और प्रोफेशनल जीवन के कई यादगार पल शामिल हैं। वीडियो में उनकी हॉलीवुड फिल्म की झलक, भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की खुशियां, पति निक जोनस के साथ बिताए रोमांटिक पल और बेटी मालती मैरी के साथ बिताया गया अनमोल वक्त देखने को मिला। इन पलों ने साफ कर दिया कि 2025 प्रियंका के लिए भावनाओं और उपलब्धियों से भरा साल रहा।

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई भारत दौरे की झलक

इसके अलावा वीडियो में प्रियंका के भारत दौरे की झलक भी दिखाई गई है। पिछले साल वह कई बार भारत आईं, जिनमें सबसे खास मौका था एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग। भारत लौटकर प्रियंका ने अपने फैंस से भी मुलाकात की और पारिवारिक समय का भरपूर आनंद लिया।

नए साल से बस एक ही उम्मीद

इस थ्रोबैक वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा कि हेलो 2026, प्लीज बि काइंड, यानी देसी गर्ल को नए साल से बस इतनी सी उम्मीद है कि यह साल दयालु और पॉजिटिव रहे। प्रियंका का यह संदेश फैंस के दिल को छू गया और देखते ही देखते वीडियो पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ गए। फैंस ने भी प्रियंका के लिए नए साल में खुशियों, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

करियर फ्रंट पर भी रहेगा दमदार साल

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा लगातार इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। हॉलीवुड में उनकी पहचान मजबूत बनी हुई है। इसके अलावा वह पैन इंडिया फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू नजर आएंगे। एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2027 में रिलीज होने की तैयारी में है और इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com