- Hindi News »
- Entertainment »
- Vidaamuyarchi Box Office Collection Day 1 Ajith Kumar Film Opening Day Performance
Vidaamuyarchi Box Office Collection: अजित कुमार की विदामुर्याची ने ओपनिंग डे पर की कितनी कमाई
साउथ के सुपरस्टार अजीत कुमार, अक्षय कुमार और शाहिद कपूर पर भारी पड़ गए हैं। उनकी फिल्म विदामुर्याची ने ओपनिंग डे में जबरदस्त कमाई की है और स्काई फोर्स और देवा को पीछे छोड़ दिया है।
- Written By: अनिल सिंह

अजित कुमार की विदामुर्याची ने ओपनिंग डे पर की कितनी कमाई
मुंबई: तमिल इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कलाकारों में से एक अजीत कुमार विदामुर्याची नाम की फिल्म के साथ दर्शकों के सामने हैं। 6 जनवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का ट्रेलर दमदार था। दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। फिल्म को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। क्योंकि पहले ही दिन फिल्म ने रात 10 बजे तक 22 करोड़ रुपए कमा लिए थे। जबकि दिन पूरा होने में अभी भी 2 घंटे का वक्त बचा हुआ है। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई का यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।
ओपनिंग डे के मामले में अजीत कुमार की विदामुर्याची फिल्म स्काई फोर्स और देवा के ओपनिंग डे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है। आपको बता दें कि देवा 31 जनवरी को रिलीज हुई थी, ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 8.3 करोड़ रुपए की कमाई की थी, तो वहीं स्काई फोर्स ने पहले दिन 15.3 करोड़ रुपए की कमाई की थी, उस लिहाज से अजीत कुमार की फिल्म अक्षय कुमार और शाहिद कपूर की फिल्मों को पहले दिन के कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ चुकी है। फिल्म में अजित कुमार के साथ तृषा कृष्णन भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में अजित कुमार जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- भाई की मेहंदी में जमकर नाची प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस के आते ही शादी की रस्मों में लगा चार-चांद
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
हार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
ट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Cucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
विदामुर्याची फिल्म 200 करोड़ रुपए के बजट में तैयार हुई है। पहले ही दिन फिल्म ने 22 करोड़ रुपए की कमाई की। अभी पूरा वीकेंड बचा हुआ है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिल सकता है। ऐसे में यह फिल्म आसानी से अपना बजट वसूल कर लेगी, ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है। हालांकि पहले वीकेंड की कमाई का आंकड़ा सामने आने के बाद ही पिक्चर क्लियर हो पाएगी कि यह फिल्म आने वाले वक्त में कैसा प्रदर्शन करने वाली है।
Vidaamuyarchi box office collection day 1 ajith kumar film opening day performance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM










