दो शादियां, कई अफेयर...जानें पवन सिंह-अक्षरा का क्यों हुआ था ब्रेकअप

Pawan Singh: पवन सिंह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि सुपरस्टार और अक्षरा सिंह का ब्रेकअप क्यों हुआ था और उनकी दोनों पत्नियों से कैसा रिश्ता रहा है।
pawan singh and jyoti singh
पवन सिंह, अक्षरा सिंह, ज्योति सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Pawan Singh Aakshara Singh Breakup: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्हें लेकर अफेयर की अफवाहें भी हमेशा उड़ती रहती हैं।

ऐसे में कभी पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा जोड़ी माने जाते थे। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री जितनी जबरदस्त थी, उतना ही गहरा रिश्ता ऑफस्क्रीन भी बन गया था। लेकिन अब ये रिश्ता पूरी तरह टूट चुका है और दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं होती है।

क्यों टूटा अक्षरा सिंह और पवन सिंह का रिश्ता

दरअसल, शुरुआत में अक्षरा और पवन के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और अक्षरा सिंह ने पवन को दिल दे बैठीं। अक्षरा ने बताया था कि वह बहुत कम उम्र में पवन से मिली थीं और उन्हें बहुत सम्मान देती थीं। दोनों ने साथ में कई फिल्में कीं और अक्षरा को लगने लगा था कि पवन ही उनके जीवनसाथी बनेंगे।

लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीता, पवन सिंह का व्यवहार बदलने लगा। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह आरोप भी लगाया था कि उन्होंने उनके साथ बुरा व्यवहार किया, काम से हटवाया और कई बार धमकाया भी था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि पवन नशे में उनके घर आए और एक्सीडेंट का इल्जाम भी उन पर लगाया। उन्होंने यह भी बताया कि पवन उन्हें स्टेज पर पैर छूने के लिए मजबूर करते थे।

हालांकि, इसी वजह से उन्होंने पवन सिंह से दूरी बना ली थी, क्योंकि वह उन्हें डराने और कंट्रोल करने लगे थे। इसके बाद अक्षरा ने पवन सिंह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। वहीं, पवन सिंह ने कभी इस विवाद पर खुलकर कोई बयान नहीं दिया।

साल 2018 में ज्योति सिंह संग सुपरस्टार ने रचाई थी शादी

आपको बता दें, पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने शादी के एक साल बाद ही सुसाइड कर ली थी और यह कारण आज तक साफ नहीं हो सका है। इसके बाद पवन सिंह ने 6 मार्च 2018 को ज्योति सिंह से दूसरी शादी कर ली। इस शादी ने अक्षरा को पूरी तरह तोड़ दिया और उन्होंने पवन से सभी रिश्ते खत्म कर दिए।

वहीं पवन और ज्योति की शादी भी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों अलग-अलग रहने लगे। बताया जाता है कि पवन अपने काम में इतने व्यस्त रहते थे कि वह ज्योति को समय नहीं दे पाते थे। लेकिन साल 2024 के लोकसभा चुनावों में जब पवन सिंह काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे तो ज्योति सिंह उनके साथ प्रचार करती नजर आई थीं। जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर कुछ हद तक विराम लग गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com