- Hindi News »
- Entertainment »
- Akshara Singh Reply To Political Rumours Said When I Will Contest Elections
अक्षरा सिंह का राजनीति की अफवाहों पर जवाब, बोलीं- जब चुनाव लड़ूंगी, खुद बताऊंगी
अक्षरा सिंह ने राजनीति में जाने की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि जब चुनाव लड़ेंगी, तो खुद बताएंगी। हाल ही में कांग्रेस कार्यक्रमों में दिखने के कारण उनके चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
- Written By: सोनाली झा

अक्षरा सिंह (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की चमकती सितारा अक्षरा सिंह अपनी शानदार अदाकारी और दमदार आवाज के लिए मशहूर हैं। लेकिन इन दिनों वह किसी फिल्म से नहीं, बल्कि राजनीति में प्रवेश को लेकर चर्चा में थीं। अफवाहें थीं कि वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। इन कयासों की वजह बनीं कुछ तस्वीरें, जिनमें वे कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में नजर आईं।
अक्षरा सिंह ने अब इन तमाम अटकलों पर खुद विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि राजनीति में आने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। IANS को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि जब चुनाव लड़ूंगी, तो आप सभी को खुद बुलाकर बताऊंगी। अभी मैं अपने काम में पूरी तरह डूबी हूं और वही मुझे सबसे ज्यादा खुशी देता है।
अक्षरा सिंह का बयान
अक्षरा ने आगे कहा कि उनका किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई औपचारिक जुड़ाव नहीं है। हां, वो सामाजिक सोच से प्रेरित होकर कहीं शामिल हुई थीं, लेकिन इसे राजनीति की शुरुआत मानना जल्दबाजी होगी। राजनीति से हटकर अक्षरा सिंह ने बिहार में 125 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला जनता के लिए बेहद फायदेमंद है। इस सोच के लिए सरकार की सराहना होनी चाहिए। हम चाहते हैं कि बिहार लगातार प्रगति करे।
सम्बंधित ख़बरें
जूस की दुकान से शुरू हुआ सफर, Gulshan Kumar बने म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग, फिर अंडरवर्ल्ड ने छीनी जिंदगी
Anupam Kher का मां दुलारी के लिए छलका प्यार, बोले- उनके त्याग और संघर्ष ने बनाया मुझे आज का इंसान
Remo Dsouza ने ‘राजा शिवाजी’ की जमकर की तारीफ, रितेश देशमुख-जेनेलिया के काम को बताया इंस्पायरिंग
काजल अग्रवाल ने Thalapathy Vijay की जीत पर दी बधाई, बोलीं- यह सिर्फ जीत नहीं, जनता के भरोसे का उत्सव
अक्षरा सिंह की अपकमिंग
इन दिनों अक्षरा अपनी आने वाली फिल्म ‘रुद्र शक्ति’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म को निशांत एस. शेखर ने डायरेक्ट किया है और सीबी सिंह ने प्रोड्यूस। फिल्म की स्क्रिप्ट मनमोहन तिवारी ने लिखी है, जो खुद भी इसमें अभिनय कर रहे हैं। म्यूजिक ओम झा का है, और गीत राकेश निराला और प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं। फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अक्षरा की यह फिल्म एक बार फिर दिखाएगी कि उन्होंने दर्शकों के दिलों में क्यों खास जगह बनाई है, अभिनय से, न कि अफवाहों से।
ये भी पढ़ें- रवि किशन का भाषा विवाद पर तीखा सवाल, बोले- हर चुनाव से पहले क्यों गरमाता है…
अक्षरा सिंह का करियर
अक्षरा सिंह एक भारतीय अभिनेत्री और गायिका हैं जो मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्म उद्योग में सक्रिय हैं। उन्होंने 2010 में फिल्म सत्यमेव जयते से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और प्राण जाए पर वचन ना जाए और सजन चले ससुराल 2 जैसी फिल्मों में काम किया। अक्षरा को भोजपुरी सिनेमा की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है।
ये भी पढ़ें- मंदाकिनी ने बताई बॉलीवुड की सच्चाई, बोलीं- एक्टर्स तय करते थे हीरोइन की किस्मत
Akshara singh reply to political rumours said when i will contest elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
72% क्षेत्रफल और 78% आबादी पर ‘भगवा’ राज; 2013 के मुकाबले देश में ढाई गुना बढ़ी बीजेपी विधायकों की संख्या
May 05, 2026 | 10:31 AM‘ड्रग-फ्री नवी मुंबई’ अभियान के बीच खुलासा, विदेशी गैंग और पंजाब कनेक्शन से बढ़ी चिंता
May 05, 2026 | 10:27 AMमुंह में ठूंसा मोजा, सीने पर वार के निशान, नसरापुर हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 05, 2026 | 10:27 AMMaharashtra Food Traders License: महाराष्ट्र में खाद्य व्यापारियों को बड़ी राहत, लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म
May 05, 2026 | 10:12 AMMP सरकार ने बढ़ाई गेहूं खरीद की तारीख, अब 23 मई तक फसल बेच सकेंगे किसान, रात 10 बजे तक बनेगी तौल पर्ची
May 05, 2026 | 10:12 AMबंगाल से ममता की विदाई होते ही सरकारी फाइलों पर लगा पहरा; मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश, जानें क्या है मामला
May 05, 2026 | 09:58 AMमिडिल ईस्ट में तनाव से सहमा Share Market, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का, निफ्टी की भी हालत खराब
May 05, 2026 | 09:55 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














