रानी चटर्जी ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के बारे में किए बड़े खुलासे, बोले- वह कभी किसी के साथ नहीं रोते

रानी चटर्जी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई राज खोले। उन्होंने पवन सिंह के बारे में कई राज खोले। रानी ने पवन सिंह को खुद का दोस्त बताते हुए कहा कि उन्हें उनके बारे में बहुत सी बातें पता हैं।
रानी चटर्जी ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के बारे में किए बड़े खुलासे, बोले- वह कभी किसी के साथ नहीं रोते
रानी चटर्जी ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के बारे में किए बड़े खुलासे
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: दिग्गज एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई राज खोले। इतना ही नहीं उन्होंने पवन सिंह के बारे में कई राज खोले। रानी चटर्जी ने पवन सिंह को खुद का दोस्त बताते हुए कहा कि उन्हें उनके बारे में बहुत सी बातें पता हैं। उन्होंने उनके अफेयर के बारे में भी बातें कीं. इसके साथ ही उन्होंने उनके ब्रेकअप और रिलेशन्स पर बात की।

रानी चटर्जी ने बताया कि पवन सिंह को मैं जानती हूं। मुझे पता है कि उन्होंने बहुत कुछ झेला है, रिलेशनशिप में रहकर। पॉडकास्ट में जब रानी चटर्जी से पूछा गया कि क्या कभी ऐसा हुआ है कि पवन सिंह टूट गए हों और आपसे बोला हो कि अब मुझसे नहीं हो सकता? जवाब में रानी ने कहा कि पवन सिंह ऐसे इंसान हैं जो किसी के सामने बैठकर रोते नहीं हैं। लेकिन वो रोना चाहते होंगे उनके अंदर का दर्द वो निकालना चाहते होंगे लेकिन उन्हें ऐसा कंधा नहीं मिलता होगा जिसपर वो सिर रखकर रोएं। मुझे ऐसा फील होता है कि उनके अंदर बहुत दर्द है।

रानी चटर्जी ने खुद को पवन सिंह का दोस्त बताते हुए आगे ये भी कहा कि मेरी पवन जी से जब लास्ट टाइम बात हुई तो मैंने कहा था कि जब भी आपको लगे बुरे वक्त में मेरी जरुरत है। मैं आपके साथ खड़ी रहूंगी। उन्होंने आगे ये भी कहा कि वो एक अच्छे इंसान हैं। उनके साथ ट्रैजडी हुई हैं। लोग उनके बारे में बोलते हैं लेकिन वो किसी के बारे में नहीं बोलते।

रानी चटर्जी ने बिना किसी का नाम लिए आगे बताया कि मैं ये नहीं कह रही कि गलती एक ही की रही होगी, लेकिन मुझे ये लगता है कि जब आप प्यार में थे तो जी जी करते थे और जब ब्रेकअप हुआ तो बदनाम कर रहे हैं। बता दें कि पवन सिंह और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के अफेयर और ब्रेकअप दोनों ही मीडिया में जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में रहे। पवन सिंह की पहली पत्नी के सुसाइड के बाद दोनों अक्षरा उनकी लाइफ में आई थी। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई आरोप लगाए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com