-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Paras Chhabra Predicted Kangana Sharma Divorce Before Shefali Jariwala Death
शेफाली से पहले पारस छाबड़ा ने इस एक्ट्रेस के तलाक की थी भविष्यवाणी! फिर हुआ ऐसा
- Written By: स्नेहा मौर्या
शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से हर कोई हैरान रह गया है। ऐसे में अब दावा किया जा रहा है कि पारस छाबड़ा ने शेफाली की मौत से पहले कंगना शर्मा के तलाक की भविष्यवाणी कर दी थी, जो सच साबित हो चुकी है।

पारस छाबड़ा और कंगना शर्मा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: टीवी एक्टर और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह उनकी एक्टिंग नहीं, बल्कि उनकी भविष्यवाणियां हैं। हाल ही में ‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला के अचानक निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला खुलासा सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि पारस छाबड़ा ने कुछ महीनों पहले ही शेफाली की अचानक मौत की भविष्यवाणी कर दी थी, जो अब सच साबित हो चुकी है।
पारस की ये भविष्यवाणी पहली बार नहीं है, जब उनकी कही बात हकीकत में बदल गई हो। इससे पहले भी वह एक्ट्रेस कंगना शर्मा के बारे में ऐसा ही दावा कर चुके हैं। कंगना, जो अपने बोल्ड अंदाज और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि पारस ने उन्हें पहले ही बता दिया था कि उनकी शादी नहीं टिकेगी।
पारस छाबड़ा को लेकर कंगना शर्मा ने कही थी ये बात
कंगना पारस के पॉडकास्ट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने बताया, “पारस ने मुझसे कहा था कि मेरी शादी नहीं चलेगी और मेरा तलाक होगा। तब मैंने इसे मजाक में लिया, लेकिन आगे चलकर ये बात सच हो गई।” इस पर पारस ने जवाब दिया, “हां, मैंने तुम्हारी कुंडली देखी थी, उसमें साफ दिखा था कि ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चलेगा। जब तुमने मुझे कॉल कर बताया कि तुम्हारी शादी हो गई है, तो मैं चौंक गया था। मुझे यकीन नहीं हुआ क्योंकि वो कुंडली कुछ और कह रही थी। बाद में तुमने कॉल किया और बताया कि तलाक हो गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म के इस एक्टर का 78 की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया गहरा दुख
डॉली जावेद के एविक्शन के बाद रीवा किशन पर फूटा फैंस का गुस्सा, ‘धोखेबाज’ कहकर किया ट्रोल
Pawan Kalyan Health Update: अस्पताल में पवन कल्याण से मिले चंद्रबाबू नायडू, पत्नी ने बताया हाल
गदर 2 के बाद एक बार फिर लाहौर में गर्दा उड़ाएगे सनी देओल! पहली बार साथ दिखेगी पिता-पुत्र की जोड़ी
खास बात ये है कि पारस छाबड़ा ने ज्योतिष विद्या की पढ़ाई की है और वे अक्सर टीवी सेलेब्स की कुंडलियां देखकर उनकी ज़िंदगी से जुड़े भविष्यवाणियां करते रहते हैं। एक्टिंग से फिलहाल दूरी बनाए पारस अब पॉडकास्ट चैनल चला रहे हैं, जहां वे इंडस्ट्री के सितारों को बुलाकर इंटरव्यू लेते हैं और कभी-कभी उनकी कुंडलियां भी देखते हैं।
ये भी पढ़ें- शेफाली जरीवाला के अंतिम दिन की वायरल हुई चैट, पूजा के बाद थे खास प्लान
शेफाली को अचानक मृत्यु का दिया था संकेत
इसी पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने शेफाली जरीवाला की कुंडली देखकर कहा था कि उनकी कुंडली में अचानक मृत्यु का योग है। दुर्भाग्यवश, ये बात कुछ ही महीनों बाद सच हो गई और शेफाली के निधन की खबर से उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा।
फिलहाल अब पारस की इन लगातार सच साबित हो रही भविष्यवाणियों ने सभी को हैरान कर दिया है। जहां कुछ लोग इसे संयोग मानते हैं, वहीं कई लोग उनकी ज्योतिषीय समझ को भी गंभीरता से लेने लगे हैं।
Paras chhabra predicted kangana sharma divorce before shefali jariwala death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लोकल ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी चेतावनी! अगर यहां से चढ़े या उतरे तो सीधे जाओगे जेल, रेलवे ने उठाया सख्त कदम
Jul 13, 2026 | 02:07 PMनागपुर स्मार्ट कचरा प्रबंधन: नियमों को ताक पर रखकर, VIP सड़कों पर मुफ्त मिल रहा है बायो-मेडिकल वेस्ट का डोज
Jul 13, 2026 | 02:04 PMSam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म के इस एक्टर का 78 की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया गहरा दुख
Jul 13, 2026 | 02:02 PMकिलकारी ऑडियो कॉल सुनने में गड़चिरोली राज्य में चौथे नंबर पर, मातृ स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा
Jul 13, 2026 | 02:01 PMCCRUM Recruitment 2026: आयुष मंत्रालय के CCRUM में 176 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख
Jul 13, 2026 | 02:00 PMउज्जैन के बड़नगर में भीषण अग्निकांड: बारदान-प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, कई घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू
Jul 13, 2026 | 01:59 PMयवतमाल जिले में संशोधित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू, डिजिटल क्रॉप सर्वे न होने पर रद्द होगा आवेदन
Jul 13, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM













