न कोई वीआईपी ट्रीटमेंट, न अलग थाली, अक्षय कुमार ने खाया यूनिट का खाना, गोविंद नामदेव ने किया खुलासा

Govind Namdev Interview: गोविंद नामदेव ने खुलासा किया कि अक्षय कुमार ने फिल्म सेट पर स्टार्स के लिए अलग खाने की परंपरा तोड़ दी। अक्षय ने पूरी यूनिट के साथ वही भोजन किया जो सभी के लिए बना था।
Bollywood Actor Govind Namdev akshay kumar Inequality On Film Sets
गोविंद नामदेव-अक्षय कुमार (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Govind Namdev On Bollywood VIP Treatment: बॉलीवुड के सेट पर सितारों के लिए अलग से खास इंतजाम होना कोई नई बात नहीं है। अक्सर बड़े स्टार्स के लिए स्पेशल वैनिटी वैन, अलग मेकअप रूम और यहां तक कि अलग मेन्यू भी तैयार किया जाता है। लेकिन हाल ही में वेटरन अभिनेता गोविंद नामदेव ने एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। गोविंद नामदेव ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार ने इस परंपरा को तोड़ते हुए पूरी यूनिट के साथ वही खाना खाया जो सभी के लिए बनाया गया था।

गोविंद नामदेव ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर बड़े कलाकारों के लिए अलग और स्पेशल खाना तैयार किया जाता है। यह व्यवस्था वर्षों से चली आ रही है। स्टार्स की पसंद-नापसंद के अनुसार खास शेफ और अलग किचन तक की व्यवस्था की जाती है। लेकिन अक्षय कुमार ने इस व्यवस्था को नजरअंदाज करते हुए साफ कहा कि उन्हें वही खाना चाहिए जो पूरी यूनिट खा रही है।

गोविंद नामदेव ने की अक्षय कुमार की तारीफ

गोविंद नामदेव के मुताबिक, अक्षय कुमार का यह कदम सिर्फ सादगी नहीं, बल्कि उनकी टीम के प्रति सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि अक्षय सेट पर बेहद अनुशासित रहते हैं। समय के पाबंद होने के साथ-साथ वे सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स के साथ बराबरी का व्यवहार करते हैं। यही वजह है कि उनके साथ काम करने वाले लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते।

अक्षय कुमार का पॉसिटिव रवैया

अक्षय कुमार का यह रवैया सेट पर पॉसिटिव माहौल बनाने में भी मदद करता है। जब एक बड़ा स्टार खुद को टीम का हिस्सा मानता है और किसी तरह का विशेषाधिकार नहीं चाहता, तो बाकी लोगों का मनोबल भी बढ़ता है। गोविंद नामदेव ने कहा कि अक्षय की यही खूबी उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर भी अक्षय कुमार की जमकर तारीफ हो रही है।

फैंस का रिएक्शन

फैंस का कहना है कि यही असली स्टारडम है कि जब सफलता के शिखर पर पहुंचकर भी इंसान जमीन से जुड़ा रहे। इंडस्ट्री में जहां अक्सर स्टार्स के नखरों की चर्चा होती है, वहीं अक्षय कुमार का यह टीम-फ्रेंडली रवैया एक सकारात्मक मिसाल पेश करता है। यह किस्सा न सिर्फ अक्षय कुमार की सादगी को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि सच्ची पेशेवराना सोच और टीम के प्रति सम्मान हमेशा लोगों के दिलों में जगह बना लेता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com