सदमे में रो-रोकर बिगड़ी पलाश मुच्छल की हालत, स्मृति मंधाना से शादी टलने पर मां का बयान

Palash Muchhal Health Update: स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने से शादी टली। पलाश मुच्छल की मां ने बताया, पलाश रो-रोकर बीमार पड़ गए, उन्हें एडमिट कराना पड़ा। पलाश अब मुंबई में आराम कर रहे हैं।
सदमे में रो-रोकर बिगड़ी पलाश मुच्छल की हालत, स्मृति मंधाना से शादी टलने पर मां का बयान
स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ने पर टली शादी, पलाश मुच्छल सदमे में अस्पताल में भर्ती
Published on: 
Updated on: 

Palash Muchhal Smriti Mandhana: इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम की वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी टलने के बाद पलाश मुच्छल की तबीयत इतनी खराब हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह शादी 23 नवंबर को होनी थी, जिसके लिए प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज भी शुरू हो चुकी थीं और वीडियोज भी वायरल थे। शादी टलने का कारण स्मृति मंधाना के पिता की अचानक तबियत खराब होना था।

पलाश मुच्छल की माँ अमिता मुच्छल ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत में इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पलाश को स्मृति के पिता से इतना गहरा अटैचमेंट है कि शादी टूटने के तनाव से उनकी हालत बिगड़ गई। पलाश अब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर मुंबई में आराम कर रहे हैं और पहले से बेहतर हैं।

स्मृति के पिता को आया तनाव

पलाश की माँ अमिता ने बताया कि स्मृति मंधाना के पिता शादी से बहुत खुश थे और उन्होंने संगीत में काफी डांस किया था। हालाँकि, व्यस्तताओं और शादी के सीज़न के तनाव के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई। अमिता मुच्छल ने कहा कि स्मृति के पिता को अभी मॉनिटरिंग की जरूरत है और उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ है, जो फिजिकल या मेंटल स्ट्रेस की वजह से हो सकता है।

सदमे में रो-रोकर बिगड़ी पलाश की हालत

अमिता मुच्छल ने बताया कि पलाश को स्मृति के पिता से बहुत ज्यादा अटैचमेंट है। उनकी तबीयत खराब होने की खबर से पलाश को इतना गहरा सदमा लगा कि वह रो-रोकर बीमार पड़ गए। उन्होंने कहा, "पलाश ने स्मृति से पहले निर्णय लिया कि जब तक अंकल ठीक नहीं हो जाते, फेरे नहीं होंगे।" उनकी माँ ने बताया कि हल्दी के बाद से वह रोते रहे और तबीयत इतनी खराब हुई कि उन्हें 4 घंटे हॉस्पिटल में रखकर IV ड्रिप चढ़ानी पड़ी और ECG व अन्य टेस्ट कराए गए। सभी रिपोर्ट्स सामान्य थीं, लेकिन स्ट्रेस बहुत था।

फिलहाल मुंबई में ले रहे हैं आराम

पलाश अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और माँ उन्हें मुंबई ले आई हैं, जहाँ वह आराम कर रहे हैं। उनकी बहन पलक भी सांगली से आ गई हैं। पलाश की माँ ने कहा कि वह अब पहले से बेहतर हैं लेकिन तनाव में हैं। वहीं, स्मृति मंधाना ने भी इस दौरान सोशल मीडिया से शादी से जुड़ी सभी पोस्ट हटा दी हैं। दोनों परिवार अब स्मृति के पिता के पूरी तरह से स्वस्थ होने का इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com