- Hindi News »
- Entertainment »
- Oscar Jurys Pankaj Kapur Took A Jibe Said Better Late Than Never
ऑस्कर के ज्यूरी की पंकज कपूर ने ली चुटकी, कहा- देर आए दुरुस्त आए
- Written By: दामिनी सिंह

मुंबई: एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) ने इतिहास रचते हुए अपने गीत ‘नाचो नाचो’ के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब (Oscar Award) हासिल किया। इस बड़ी उपलब्धि पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए वरिष्ठ अभिनेता पंकज कपूर ( Pankaj Kapur) ने ऑस्कर्स के ज्यूरी मेंबर्स की चुटकी ली। नवभारत संग विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘ये बेहद गर्व की बात है कि भारत ने ऑस्कर पुरस्कार में अपना झंडा गाड़ दिया है। एक सच्चा देशभक्त और राष्ट्रवादी होने के नाते मुझे बड़ा अभिमान है कि ‘आरआरआर’ के साथ हमारी हिंदुस्तानी फिल्म उस स्तर तक पहुंच गई। ऑस्कर्स वालों को मैं ये कहूंगा कि देर आए दुरुस्त आए। उन्होंने भारतीय कि फिल्मों को पहचानने में बड़ा वक्त लगा दिया वरना हम तो कब का पहुंचे चुके थे।’
हम केवल हिंदुस्तानी हैं
सम्बंधित ख़बरें
Naatu Naatu: जूनियर एनटीआर ने ‘नाटू नाटू’ के ऑस्कर जीतने पर कही बड़ी बात, बोले- सारा दर्द गायब हो गया
लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में RRR की धूम, महेश बाबू ने की मौजूदगी से रोमांचित हुए फैंस
SS Rajamouli: ऑस्कर अवॉर्ड की टीम के इस फैसले से खुश हुए बाहुबली डायरेक्टर राजामौली, जानें वजह
RRR से पुष्पा 2 तक सभी हुई पानी कम चाय, आमिर खान की दंगल के आगे चारों खाने चित्त
आरआरआर की इस जीत पर साउथ वर्सेज बॉलीवुड की चर्चा सोशल मीडिया पर दोबारा से छिड़ गई है। इसे लेकर जब अभिनेता से प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा, ‘हमारे जीवन की सबसे बड़ी समस्या यही है कि हम विभाजन कर देते हैं कि ये दक्षिण है ये वेस्टर्न है, ये ऊंचा है ये नीचा है। हमारी फिल्म ‘भीड़’ भी इसी मुद्दे पर प्रकाश डालती है। अरे, अभी तो समझ जाओ कि हम सारे हिंदुस्तानी है।
पिक्चर चाहे दक्षिण में बने या उत्तर में बने, है तो वो हिंदुस्तानी फिल्म। ये फिल्म हमारे ही देश का प्रतिनिधित्व कर रही है इसे बनाने वाले भी हमारे ही लोग है। फिल्म कहीं भी बने क्या फर्क पड़ता है। सिनेमा तो सिनेमा ही होता है। तो जो ऐसा विभाजित करके सोचते हैं उनके लिए इतना ही कहूंगा कि माफ कीजियेगा, लेकिन छोटा मत बनिए बड़ा बनिए और बड़ा सोचिए। सिनेमा राज्यों और देशों की सरहदों से ऊंचा है। इस प्रतिभा को हमारे दायरे में बांधकर उसे सीमित नहीं करना है। हमारे कांटना नहीं समेटना है।’
Oscar jurys pankaj kapur took a jibe said better late than never
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMSehore News: इछावर में फाइनेंस कर्मियों की दबंगई, अंतिम संस्कार के लिए रखे 2 लाख रुपये लूटे; मामला दर्ज
May 27, 2026 | 10:22 PM‘हर हाल में BJP को हराएंगे’, नितिन नबीन के सीट पर दावा ठोक रहे प्रशांत किशोर; बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव!
May 27, 2026 | 10:16 PMथिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
May 27, 2026 | 10:15 PMशरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत
May 27, 2026 | 10:14 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














