-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Operation Sindoor After Actor Kushal Tandon Mother Cancelled Her Turkiye Trip Revealed Big Reason
Operation Sindoor के समर्थन में एक्टर Kushal Tandon की मां ने तुर्की ट्रिप की कैंसिल, बताई बड़ी वजह
- Written By: स्नेहा मौर्या
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाक के कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। जिसके बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इसी बीच टीवी एक्टर कुशाल टंडन की मां ने अपनी तुर्की की ट्रिप कैंसिल कर दी और इसके पीछे की वजह बताई है।

कुशाल टंडन की मां संध्या टंडन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत हाल ही में पाकिस्तान और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। ये कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्म-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब था, जिसमें कई निर्दोष लोग शहीद हो गए थे। इस ऑपरेशन के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बन गया है, लेकिन देशभर में भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना की जा रही है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारों ने भी इस ऑपरेशन के लिए सेना की जमकर तारीफ की है।
इन्हीं में से एक टीवी के जाने-माने एक्टर कुशाल टंडन, जिन्होंने सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। दरअसल, कुशाल टंडन ने बताया कि उनकी मां संध्या टंडन और उनकी दोस्तों ने तुर्की जाने का प्लान बनाया था, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद उन्होंने अपनी ट्रिप कैंसिल कर दी है। हालांकि, ये ट्रिप अगले महीने के लिए प्लान की गई थी। लेकिन तुर्की के रुख को देखते हुए उन्होंने वहां जाने से इनकार कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
कुशाल ने शेयर किया पोस्ट
कुशाल अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनकी मां और उनकी सहेलियों को होटल और एयरलाइन से कोई रिफंड भी नहीं मिला, इसके बावजूद उन्होंने ट्रिप कैंसिल करने का फैसला लिया। इसकी वजह तुर्की द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करना है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद तुर्की और अजरबैजान दोनों ने पाकिस्तान के समर्थन में बयान दिए थे। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने भारत की कार्रवाई को “उकसाने वाला कदम” बताया, जबकि अजरबैजान ने मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई।
कुशाल ने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा कि “मेरी मां और उनकी फ्रेंड्स ने अपनी ट्रिप कैंसिल कर दी, भले ही उन्हें पैसे वापस नहीं मिले। याद रखें, आप अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं।”
एक्टर का वर्कफ्रंट
अगर वर्कफ्रंट की बात करें, तो कुशाल टंडन को आखिरी बार टीवी शो बरसातें – मौसम प्यार का में देखा गया था। इस शो में उनकी रियल लाइफ गर्लफ्रेंड शिवांगी जोशी ने भी लीड रोल निभाया था। हालांकि, शो की टीआरपी गिरने के कारण इसे जनवरी 2025 में बंद कर दिया गया।
Operation sindoor after actor kushal tandon mother cancelled her turkiye trip revealed big reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












