-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Obsession Movie Ott Release Date When And Where To Watch The Superhit Horror Film Online
थिएटर्स के बाद OTT पर दस्तक देने को तैयार ‘Obsession’, घर बैठे देख पाएंगे साल की सबसे चर्चित हॉरर फिल्म
- Written By: यति सिंह
Obsession Movie Streaming Release: बॉक्स ऑफिस पर अपनी धुंधाधार कमाई से दुनिया भर को चौंकाने वाली हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

फिल्म 'ऑब्सेशन' पोस्टर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Obsession Movie OTT Release Date: डरावनी फिल्मों के शौकीनों के लिए एक बहुत ही रोमांचक खबर सामने आई है। पिछले दिनों बड़े पर्दे पर रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस के सारे बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ देने वाली हॉरर फिल्म ऑब्सेशन अब बहुत जल्द आपके डराने आ रही है। बेहद कम बजट में तैयार की गई फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने सिनेमाघरों में जो कामयाबी की नई मिसाल लिखी है, उसे देखकर फिल्म जगत के बड़े-बड़े दिग्गज फिल्ममेकर्स भी दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए हैं।
दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जो गजब का उत्साह देखा गया था, वह अब इसके डिजिटल प्रीमियर को लेकर भी देखा जा सकता है। फिल्म ‘ऑब्सेशन’ शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मेकर्स ने मई के आखिरी दिन अचानक फैसला बदलते हुए इसकी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने फैसला लिया है।
खिलौने ने कैसे बदल दी पूरी जिंदगी
फिल्म ‘ऑब्सेशन’ की सफलता की असली रीढ़ इसकी अनोखी और रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी है। इसे करी बार्कर ने न सिर्फ लिखा और डायरेक्ट भी किया है, बल्कि इसकी एडिटिंग का काम भी खुद संभाला है। कहानी घूमती है बेयर नाम के एक आम लड़के के इर्द-गिर्द जो एक म्यूजिक स्टोर में नौकरी करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Kajal Aggarwal New Film: पेस्टिसाइड और कैंसर के कनेक्शन पर बनी फिल्म, ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर हुआ वायरल
4000 करोड़ की मेगा फिल्म ‘रामायणम्’ पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, बोलीं- जिम्मेदारी बहुत बड़ी है
‘बाहुबली 3’ पर लगी मुहर! 9 साल बाद लौटेगी माहिष्मती की कहानी? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की बढ़ाई धड़कनें
Maa Inti Bangaaram BO Collection: ‘मां इंती बंगारम’ ने किया शानदार प्रदर्शन, 7वें दिन बरकरार रहा क्रेज
बेयरकी लाइफ में मोड़ तब आता है जब बाजार से उसे एक अजीबोगरीब और रहस्यमयी शक्तियों वाला खिलौना मिलता है। बेयर उस खिलौने के सामने अपनी सबसे गहरी ख्वाहिश जाहिर कर देता है कि उसकी पक्की दोस्त निक्की उससे प्यार करने लगे। उसकी यह इच्छा तो पूरी हो जाती है, लेकिन इसके बाद जो डरावने हालात पैदा होते हैं, वे दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देते हैं।
ये भी पढ़ें: Kajal Aggarwal New Film: पेस्टिसाइड और कैंसर के कनेक्शन पर बनी फिल्म, ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर हुआ वायरल
इस तारीख से देख सकेंगे साल की सबसे डरावनी मूवी
लंबे इंतजार के बाद अब उन तमाम फैंस की बेताबी खत्म होने वाली है जो सिनेमाघरों में हॉरर मूवी का लुत्फ उठाने से चूक गए थे। फिल्म ‘ऑब्सेशन’ की नई डिजिटल रिलीज डेट का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया है। आने वाली 30 जून से यह फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर डिजिटल रूप से खरीदने और किराए पर लेने के लिए पूरी तरह से उपलब्ध करा दी जाएगी।
वहीं जो दर्शक इस फिल्म को मुफ्त में स्ट्रीम करना चाहते हैं, उन्हें थोड़ा सा सब्र और रखना होगा। बहुत जल्द इसे पीकॉक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मुफ्त स्ट्रीमिंग के लिए पेश किए जाने की पूरी उम्मीद जताई की जा रही है।
Obsession movie ott release date when and where to watch the superhit horror film online
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
थिएटर्स के बाद OTT पर दस्तक देने को तैयार ‘Obsession’, घर बैठे देख पाएंगे साल की सबसे चर्चित हॉरर फिल्म
Jun 26, 2026 | 06:28 PMBihar Crime: दरभंगा में इमामबाड़े के पास लाइट तोड़ने पर विवाद, SI को गोली लगने के बाद आरोपी की भीड़ ने की हत्या
Jun 26, 2026 | 06:28 PMबिहार की सबसे बड़ी सियासी जंग! बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी को दी खुली चुनौती
Jun 26, 2026 | 06:27 PMविधानसभा में गूंजा खाद्य मिलावट का मुद्दा, सुधीर मुनगंटीवार ने FDA में रिक्त पद भरने की उठाई मांग
Jun 26, 2026 | 06:20 PMराम मंदिर चढ़ावा विवाद: इस्तीफे से नहीं माने बीजेपी नेता, बोले- जेल भी जाएंगे चंपत राय और अनिल मिश्रा
Jun 26, 2026 | 06:20 PM‘झूठे केस मत करो, फ्री में छोड़ दूंगा…’, भोपाल के ऑटो पर लिखा दर्द; जानें पूरा मामला
Jun 26, 2026 | 06:13 PMMira Road: बिना एक्सीडेंट अचानक खुला कार का एयरबैग, 25 साल के युवक की मौत, बैठे-बैठे घुट गया दम
Jun 26, 2026 | 06:13 PMवीडियो गैलरी

होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM














