

Deepika Chikhalia On Ramayanam: हिंदी सिनेमा पर जब भी रामायण की बात होती है, तो मानस पटल पर रामानंद सागर के उस दौर की यादें ताजा हो जाती हैं जिसने देश में एक नया इतिहास रच दिया था। आज के दौर में जब भव्य बजट और आधुनिक तकनीक के साथ इस अमर गाथा को दोबारा बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी चल रही है, तो दर्शकों के मन में क्रेज बढ़ा रखा हैं।
इसी बीच, छोटे पर्दे की रामायण में मां सीता की भूमिका को जीवित करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। डायरेक्टर नितेश तिवारी की आने वाली मेगा-बजट फिल्म को लेकर उनकी प्रतिक्रिया ने सिनेमा जगत और फैंस के बीच एक नई बहस छेड़ दी है।
इस समय पूरी फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर जबरदस्त चर्चा है। खबरों के अनुसार इस भव्य सिनेमाई प्रोजेक्ट का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये आंका जा रहा है। जब इस विषय पर पुरानी रामायण की 'सीता' यानी दीपिका चिखलिया से बात की तो उन्होंने बेहद सकारात्मक रुख अपनाया।
दीपिका ने साफ तौर पर कहा कि 'किसी भी पौराणिक या धार्मिक कहानी को सिनेमा के बड़े पर्दे पर उतारना कभी भी आसान काम नहीं होता है। इसके लिए न केवल भारी-भरकम पूंजी की जरूरत होती है, बल्कि पूरी टीम पर एक बहुत बड़ी नैतिक जिम्मेदारी भी होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नई प्रस्तुति दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
नई फिल्म रामायण में बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर भगवान श्री राम के किरदार में नजर आने वाले हैं, जबकि साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता का भूमिका निभा रही हैं। इन दोनों कलाकारों की योग्यता पर बात करते हुए दीपिका चिखलिया ने काफी भरोसा जताया। उन्होंने दोनों के पुराने काम की सराहना करते हुए कहा कि वे दोनों बेहद सुलझे हुए और बेमिसाल कलाकार हैं।
एक्ट्रेस दीपिका के अनुसार साई पल्लवी के एक्टिंग में एक खास तरह की सादगी और गहराई देखने को मिलती है जो सीता के रोल के लिए बहुत जरूरी है। वहीं दूसरी तरफ अभिनेता रणबीर कपूर अपनी हर भूमिका में पूरी तरह ढल जाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये दोनों स्टार अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय करेंगे।