Alliance Reality Show: 8 कपल्स, कई राज और भरोसे की परीक्षा, OTT पर आ रहा है धमाकेदार रियलिटी शो
Alliance Reality Show On OTT: अमेजन प्राइम वीडियो पर 26 जून से एक नया रियलिटी शो 'एलायंस' शुरू होने जा रहा है। कुणाल खेमू की होस्टिंग में 16 दिग्गज हस्तियों का यह सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा होगा।
- Written By: यति सिंह
कुणाल खेमू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kunal Kemmu Alliance Reality Show: ओटीटी की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है, लेकिन इस बार मनोरंजन का एक ऐसा तूफान आने वाला है जो दर्शकों को स्क्रीन से बांध देगा। फेमस रियलिटी शो बिग बॉस के शुरू होने से पहले ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक बहुत बड़ा धमाका होने जा रहा है। आने वाले 26 जून से मनोरंजन की दुनिया में एक नया प्रयोग होने जा रहा है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच अभी से क्रेज बना हुआ है। यह शो न सिर्फ एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ाएगा, बल्कि इंसानी रिश्तों की परतें भी खोलेगा।
इस नए अनस्क्रिप्टेड शो का नाम ‘एलायंस’ रखा गया है और इसे लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है। यह एलायंस’ शो अगले 6 हफ्तों तक लगातार लोगों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स ने इस खेल को इस तरह से डिजाइन किया है कि हर रोज दोपहर 12 बजे इसका एक नया एपिसोड दर्शकों के सामने आएगा। पूरे सीजन के दौरान कुल 42 एपिसोड टेलीकास्ट किए जाने की योजना है। इस वजह से दर्शकों को हर दिन एक नया रोमांच और नया मोड़ देखने को मिलेगा, जो उन्हें अगले दिन का इंतजार करने पर मजबूर कर देगा।
आलीशान अंडरग्राउंड सीक्रेट मचेगा असली घमासान
इस पूरे खेल की सबसे दिलचस्प बात इसका अनोखा इस शो एलायंस’ का फॉर्मेट और इसकी बनावट है। शो के लिए एक बहुत ही शानदार और अत्याधुनिक तकनीकों से लैस अंडरग्राउंड सीक्रेट फैसिलिटी तैयार की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
दुलकर सलमान की PM मोदी से खास मुलाकात, एक्टर ने कहा- ‘मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं’
‘ये कौन सा शो है, मुझे पता नहीं’, क्या समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ से अनजान हैं बॉबी देओल?
‘जो हमें पसंद नहीं करते, वे कभी पसंद नहीं करेंगे’, रजनीकांत के बयान ने तमिलनाडु की राजनीति में छेड़ी नई बहस
‘वेलकम टू द जंगल’ के इवेंट में अक्षय कुमार का बड़ा बयान, बोले- मौका मिला तो भोजपुरी फिल्मों में करूंगा काम
इस रहस्यमयी जगह पर सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं होगी, लेकिन इसके साथ ही यहां का मुकाबला भी बेहद कड़ा होने वाला है। इस शो को बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू होस्ट करने जा रहे हैं, जो बतौर होस्ट अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: दुलकर सलमान की PM मोदी से खास मुलाकात, एक्टर ने कहा- ‘मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं’
जब अपनों के बीच ही शुरू होगी बड़ी जंग
एलायंस’ शो में 16 जानी-मानी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। इन सभी प्लेयर्स को 8 जोड़ियों के रूप में एंट्री दी जाएगी। सबसे मजेदार बात यह है कि इस शो में भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज एक्टर रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ कदम रख रहे हैं।
इसके अलावा कुशल टंडन, अर्सलान गोनी, मिनी माथुर, निखिल चिनापा, डेजी शाह और जैद दरबार जैसे बड़े नाम भी इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं। डिजिटल दुनिया के फेमस स्टार जैसे रूही दोसानी, नीति टेलर, डॉली जावेद और पायल गेमिंग भी अपनी रणनीतियों से इस खेल को और दिलचस्प बनाएंगी।
